आशुतोष गोवारिकर उस दौर में एक्टर थे जब शाहरुख खान स्ट्रगल कर रहे थे. उनके डेब्यूईयर वाली फिल्म 'चमत्कार' (1992) में गोवारिकर ही विलेन थे. टीवी सीरियल 'सर्कस'(1989) में गोवारिकर शाहरुख के साथ थे और फिल्म 'होली' (1984) में आमिर खान के साथ.1993 में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा. 'लगान' (2001) उनके करियर की हाइलाइटरही. बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज ऑस्कर के फाइनलिस्टों में जगह बनाने वाली फिल्म.'स्वदेश' भी सराही गई. 'जोधा अकबर' भी. हाल ही में 'मोहेनजोदारो' रिलीज हुई. लेकिनथोड़ा ब्रेक लेकर वे फिर से एक्टर बन गए हैं. इस फिल्म का नाम है 'वेंटीलेटर'. पहलाटीज़र आ चुका है. फिल्म मराठी है और जोरदार है. पिक्चर को बनाया है प्रियंका चोपड़ाने. उनके बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स ने निर्माण किया है. बैनर की पहली मराठी मूवीहै. प्रियंका ने इसका टीज़र शेयर किया. इसका निर्देशन किया है राजेश मापुस्कर ने.इससे पहले उन्होंने 'फरारी की सवारी' (2012) फिल्म बनाई थी. इस हिंदी फिल्म मेंशरमन जोशी और बोमन ईरानी थे. बहुत अच्छी फिल्म थी. राजेश दरअसल राजकुमार हीरानी केअसिस्टेंट रहे हैं. राजेश की फिल्मों की वैल्यूज़ हीरानी की फिल्मों जैसी है. ऋषिकेशमुखर्जी जैसी. 'वेंटीलेटर' कहानी है एक बुजुर्ग की जो वेंटीलेटर पर चले जाते हैं तोपूरे समुदाय में हंगामा मच जाता है. हमें दिखता है वो भारत जहां मोहल्ले, समाजवालों को अपने सदस्यों की बहुत फिक्र है, वो देस जो अब नष्ट किया जा रहा हैबाजारीकरण के युग में. जब ट्विटर, फेसबुक कुछ नहीं था तब लोग वैयक्तिक रूप सेज्यादा संपर्क में रहते थे और एक-दूसरे के ग़म बांटते थे. इसी कहानी में भोली-भालीकॉमेडी भी चलती है जो बहुत असर करने वाली है. टीज़र के अंत तक आप गुदगुदा रहे होतेहैं. मुस्करा रहे होते हैं. टीज़र देखें:https://www.youtube.com/watch?v=jkmSUttsmk0