सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन के साथ 50 लाख की ठगी, कहा-कियारा ने काला जादू किया
खुद को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन बताने वाली महिला ने दावा किया है कि उन्हें बताया गया, कियारा अडवाणी ने सिद्धार्थ को खुद से शादी करने के लिए फोर्स किया है.

Siddharth Malhotra की एक फैन ने दावा किया है कि एक्टर के एक फैन पेज और उनके एडमिन ने धोखाधड़ी की है. उनके साथ 50 लाख की ठगी हुई है. मीनू नाम की एक महिला ने ट्विट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. जिसमें दावा किया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की ज़िंदगी खतरे में है, ऐसा बताकर उनके पैसे चुराए गए हैं. क्या है पूरा मामला आइए विस्तार से समझते हैं.
दरअसल हुआ ये कि ट्विटर पर सिद्धार्थ की एक फैन ने पोस्ट किया. जिसमें लिखा था,
मीनू नाम की इस महिला ने आगे पोस्ट में लिखा,
मीनू ने बताया कि अलीज़ा नाम का ये ये शख्स सिड और कियारा की हर हरकत के बारे में मुझे जानकारी देते थे. उन्हें इन सारी बातों पर विश्वास हो गया और उन्होंने सिड से मिलने और उनसे बात करते लिए वीकेंड फीस का भुगतान भी कर दिया. सिद्धार्थ के लिए तीन महंगे गिफ्ट्स भी भेजे. बाद में पता चला कि वो सारे फोटोशॉप्ड और फेक थे. सिड को मौत से बचाने के लिए भी मीनू ने इस फैन पेज के एडमिन को पैसे दिए. बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ 50 लाख का धोखा हुआ है.
मीनू की ये सारी बातें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस पर संज्ञान लिया. उन्होंने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट किया. जिसमें सारे फैन्स से सतर्क रहने की रिक्वेस्ट की. सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में लिखा,

.webp?width=60)

