"शाहरुख की मां से कहा, आपका बेटा बंदर जैसा दिखता है"
शाहरुख की को-एक्टर ने बताया कि वो उन्हें कभी भी गुड लुकिंग नहीं लगे थे.

Shahrukh Khan ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआत दिनों में टीवी सीरियल Fauji में काम किया था. इस सीरियल में किरण कोचर का किरदार निभानेवालीं एक्टर Amina Shervani ने शाहरुख के बारे में कुछ अनसुने किस्से सुनाए हैं. पॉडकास्ट किंतु परंतु में उन्होंने बताया कि शाहरुख का चेहरा-मोहरा देखकर उन्होंने शाहरुख की मां से क्या कहा था. उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआत में शाहरुख को ‘फौजी’ में कास्ट नहीं किया गया था. तब शाहरुख की मां लतीफ़ फातिमा ने अमीना को घर बुलाया. इस बारे में अमीना ने कहा,
शाहरुख की मां अमीना की ये बात सुनकर हैरान हो गईं. तब अमीना ने कहा,
इस पॉडकास्ट में अमीना ने बताया कि इतना समझाने पर भी शाहरुख की अम्मी नहीं मानीं. और अगले दिन उन्होंने शाहरुख को ‘फौजी’ के सेट पर भेज ही दिया. अमीना ने कहा,
शाहरुख की अम्मी को तो अमीना ने समझा दिया. मगर इस पॉडकास्ट में उन्हें शाहरुख खान के बारे में अपनी राय रखते हुए कहा,
‘फौजी’ के बाद शाहरुख खान ने टीवी सीरियल ‘सर्कस’ में भी काम किया. बहरहाल, शाहरुख खान के प्रेजेंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी. मगर सेट पर शाहरुख को चोट लग गई. और शूटिंग रोकना पड़ी. ‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं.
वीडियो: शाहरुख खान की किंग ने रजनीकांत-आमिर खान की कुली को बुक माई शो पर पछाड़ दिया है

.webp?width=60)

