The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Priyadarshan slams Paresh Rawal, backs Akshay Kumar in Hera Pheri 3 controversy

"इस पचड़े में पड़ने से अच्छा, रिटायर हो जाऊं", अक्षय-परेश विवाद पर भड़के डायरेक्टर

प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा करने पर भी बात की. बताया कि सभी एक्टर्स को एडवांस में पेमेंट की गई थी.

Advertisement
hera pheri 3
परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद इंडस्ट्री में अलग उथल-पुथल है.
pic
मेघना
21 मई 2025 (अपडेटेड: 22 मई 2025, 09:04 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Paresh Rawal के Hera Pheri 3 छोड़ने के बाद से ही उथल-पुथल मच गई है. लोगों के बीच गुस्सा है. Akshay Kumar की प्रोडक्शन कंपनी Cape Of Good Films ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया है. अब फिल्म के डायरेक्टर Priyadarshan ने भी अपनी झल्लाहट शेयर की है. उनका कहना है कि इस लफड़े में पड़ने से अच्छा तो वो रिटायर हो जाएं.

बॉलीवुड हंगामा से हुई खास बात-चीत में प्रियदर्शन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है, परेश रावल ऐसा बिहेव क्यों कर रहे हैं. अक्षय के प्रोडक्शन हाउस के लिए हुए एक्शन पर भी बोलते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि वो अक्षय के साथ हैं. प्रियदर्शन बोले,

Image embed

प्रियदर्शन ने कहा,

Image embed

Image embed

प्रियदर्शन ने बताया कि परेश ने फिल्म को छोड़ने का कभी कोई ईशारा नहीं किया. बस, अचानक से ही फिल्म छोड़ दी. बोले,

Image embed

परेश पर 25 करोड़ का केस करने पर बोले प्रियदर्शन

Image embed

जब प्रियदर्शन से पूछा गया कि क्या फिल्म परेश रावल के बिना बनेगी, तो वो झल्ला गए. बोले,

Image embed

ऐसे भी खबरें चल रही हैं कि अक्षय और परेश का कोई मनमुटाव हुआ है. जिसकी वजह से परेश ने ये पिक्चर छोड़ दी है. अक्षय शुरुआत में 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा नहीं थे.उनके फिरोज नाडियाडवाला से आपसी मतभेद से चल रहे थे. इसलिए फिल्म अनाउंसमेंट के बावजूद उन्होंने इस फिल्म से दूरी बनाए रखी. हालांकि बाद में उन्होंने नाडियाडवाला से इस फिल्म के राइट्स खरीदे. जब लगा कि फाइनली ये फिल्म बनने जा रही है, ठीक तभी परेश ने ये फिल्म छोड़ दी. 

वीडियो: क्या फीस के कारण हेरा-फेरी 3 से अलग हुए परेश रावल? अक्षय ने किया केस

Advertisement

Advertisement

()