साउथ दिल्ली से कांग्रेस कैंडिडेट विजेंद्र सिंह ने 23 अप्रैल को नॉमिनेशन फाइल करदिया है. 22 अप्रैल को कांग्रेस ने विजेंद्र के नाम पर मुहर लगाई थी. विजेंद्र कामुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा सेहोगा. नॉमिनेशन फाइल करने के बाद विजेंद्र ने कहा- मुझे खुशी है कि कांग्रेस नेमुझे लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी दी है. ड्राइवर के बेटे के रूप में, मैंगरीबों की स्थिति को समझता हूं. मैं उनकी समस्याओं को समझने के लिए उन तकपहुंचूंगा.Boxer Vijender Singh to file his nomination from South Delhi Lok Sabha seat asCongress candidate shortly: I can't see any Modi wave anywhere. People haveidentified the real face. Youth just want employment, they say 'jumlon se pethnahi bharega.' #LokSabhaElections2019https://t.co/2FIGvaSkok— ANI (@ANI) April 23, 2019 विजेंद्र ने आगे कहा- मुझे कहीं मोदी लहर नहीं दिख रहीहै. लोगों ने असली चेहरों को पहचान लिया है. युवा सिर्फ रोजगार चाहते हैं और वोकहते हैं कि जुमलों से पेट नहीं भरेगा. साउथ दिल्ली सीट से कांग्रेस के कैंडिडेटविजेंद्र ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीता था. विजेंद्रबीजिंग ओलंपिक के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई गेम्स सहित कई वर्ल्ड चैंपियनशिप मेंकई मैडल जीत चुके हैं. विजेंद्र इससे पहले हरियाणा पुलिस में डीएसपी पोस्ट पर थे.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 अप्रैल को मुक्केबाज विजेंद्र ने अपने पोस्ट सेइस्तीफा दे दिया है और होम डिपार्टमेंट को भेज दिया है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- तेजस्वी यादव पर क्यों भड़के पप्पू यादव?