The Lallantop
Logo

यूट्यूब पर फ़ेक फ़ोन बेचने वाली वेबसाइट का ऐड चला रहा है गूगल?

ऐसा एक नहीं, कई बार कर चुका है यूट्यूब

Advertisement

इस डिजिटल दुनिया में इतने स्कैम बिजिर-बिजिर कर रहे हैं कि पूछो मत. एक बंद होता है तो उसकी जगह 10 और पैदा हो जाते हैं. मगर बात एक्स्ट्रा दिक्कत वाली तब हो जाती है जब गूगल जैसी कंपनी इन स्कैम को प्रमोट करने लग जाए. अभी हाल ही कि बात है कि यूट्यूब पर हमें एक ऐड नज़र आया. Elite X2 Pro (एलीट X2 प्रो) स्मार्टफ़ोन का. चार कैमरा वाले इस फ़ोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 4,399 रुपए में मिल रहा था. ऐड पर क्लिक करने पर ये हमें upgradeyourmobile.in नाम की वेबसाइट पर ले गया जहां ये इसी क़ीमत पर मिला. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement