The Lallantop

WhatsApp का नया फीचर आपको बॉस की डांट से बचा लेगा, घरवालों के ताने भी नहीं सुनने पड़ेंगे

WhatsApp Scheduled Messages: अगर आपको भूलने की आदत है तो यह फीचर पक्का आपके काम आएगा.

Advertisement
post-main-image
WhatsApp Scheduled Messages फीचर

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • व्हाट्सऐप ने शेड्यूल्ड मैसेज भेजने का नया फीचर लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जिससे यूजर्स विशिष्ट समय पर अपने मैसेज ऑटोमैटिक रूप से भेज सकते हैं।
  • शेड्यूल्ड मैसेज फीचर इसलिए विकसित किया गया है क्योंकि यूजर्स को समय पर मैसेज भेजने में कठिनाई होती है और याद रखने की परेशानी रहती है, जिससे कई बार महत्वपूर्ण संदेश नहीं पहुँच पाते।
  • इस फीचर के आने से यूजर्स को मैसेज मैनेज करने और समय निर्धारण में सुविधा मिलेगी, तथा वे शेड्यूल्ड मैसेज को एडिट या डिलीट भी कर सकेंगे, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर जल्द उपलब्ध होगा।

WhatsApp आपके लिए एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है जो आपको कई मुसीबतों से बचा सकता है. इस फीचर के आने से शायद आपको बॉस की डांट नहीं खाना पड़ेगी या फिर घर वालों के ताने नहीं सुनना पड़ेंगे. अगर जो आपको भूलने की आदत है तो फिर यह फीचर पक्का आपके काम आएगा. व्हाट्सऐप schedule messages फीचर लेकर आ रहा है.

Advertisement

शेड्यूल्ड मैसेज की मदद से आपको ये सुविधा मिलेगी कि वो आप कोई भी मैसेज टाइप करके रख सकते हैं. तय डेट और टाइम पर मैसेज ऑटोमैटिक रूप से चला जाएगा. शेड्यूल्ड मैसेज की मदद से आप शुभकामनाएं भेजनें, रिमाइंडर्स लगाने हों या ऐसे मैसेज जिन्हें आप याद रखना चाहते हों- ये सब काम बेहद आसानी से हो जाएंगे.

WhatsApp Scheduled Messages

इस फीचर के आने के बाद आपको अपने यार, मित्र, सखा, बंधु, भाई, बॉस को हैप्पी बडडे बोलने के लिए रात के 12 बजे तक नहीं जागना होगा. वैसे कोई जबरदस्ती नहीं है, माने आपका मन करे तो आप जाग सकते हैं. फीचर का इस्तेमाल आप रिमाइंडर्स भेजने के लिए कर सकते हैं. वॉट्सऐप से जुड़े तमाम फीचर्स पर नज़र रखने वाले WABetaInfo ने इस फीचर को स्पॉट किया है.

Advertisement

फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए जल्द रोलआउट होगा. एक बार मैसेज शेड्यूल्ड करने के बाद वॉट्सऐप इसे चैट इंफो स्क्रीन के डेडिकेटेड सेक्शन के राइट कोने में दिखाएगा. यहां यूजर्स के पास अपने सभी शेड्यूल्ड मैसेज को देखने और उन्हें मैनेज करने का भी जुगाड़ मिलेगा. जैसे एक बार शेड्यूल्ड करने के बाद जब तक मैसेज चला नहीं जाता है, तब तक यूजर्स उस मैसेज को डिलीट कर सकते हैं या एडिट कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि मैसेज डिलीट करने का कोई नोटिफिकेशन रिसीवर के पास नहीं जाएगा क्योंकि शेड्यूल्ड मैसेज की डिलीवरी से पहले ही उसे डिलीट कर दिया गया है. शेड्यूल किए गए मैसेज, जो अब तक नहीं भेजे गए हैं, उनकी संख्या भी देखी जा सकेगी.  

शेड्यूल मैसेज फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों पर काम करेगा.  

Advertisement

वीडियो: यूपी के बदायूं में 3 मुस्लिमों की पिटाई करने वाले के साथ क्या हुआ?

Advertisement