The Lallantop

Youtube पर अब 'बधाई' से भी होगी कमाई, गिफ्ट फीचर इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे काम करेगा

'गिफ्ट्स' फीचर दर्शकों को लाइव स्ट्रीम के दौरान एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट (YouTube launches gifts in India) भेजने की अनुमति देता है. बात इंडिया की है तो गिफ्ट में वड़ा पाव, चाय टोस्ट से लेकर पानी पुरी और माचा का भी इंतजाम है. आपको कैसे मिलेगा ये गिफ्ट्स, जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
'गिफ्ट्स' फीचर इंडिया में लॉन्च

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यूट्यूब ने भारत में लाइव स्ट्रीम के दौरान दर्शकों को एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट भेजने की सुविधा देने वाला नया 'गिफ्ट्स' फीचर लॉन्च किया है, जो क्रिएटर्स की कमाई बढ़ाने के लिए है।
  • भारत में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की कमाई बढ़ाने के प्रयास और दर्शकों के सीधे इंटरैक्शन की मांग के कारण यूट्यूब ने गिफ्ट्स फीचर को लाइव स्ट्रीम प्लेटफॉर्म में शामिल किया है।
  • गिफ्ट्स फीचर क्रिएटर्स को उनकी वर्टिकल लाइव स्ट्रीम पर सक्रिय करना होगा, जिसके बाद वे इस नई आमदनी के स्रोत का उपयोग कर सकेंगे और सुपर स्टिकर्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

गिफ्ट्स देना और लेना किसे पसंद नहीं. लेकिन इसी लेनदेन के चक्कर में अगर थोड़ी या ज्यादा कमाई हो जाए तो कितना बढ़िया रहे. Youtube ने इसका माकूल इंतजाम (YouTube launches gifts in India) कर दिया है. वैसे तो यूट्यूब पर कमाई के कई तरीके हैं. अब इसमें Gifts का नया फीचर भी जुड़ गया है. अच्छी बात ये है कि फीचर इंडिया में भी लाइव है. बात इंडिया की है तो गिफ्ट में वड़ा पाव, चाय टोस्ट से लेकर पानी पुरी और माचा का भी इंतजाम है. आपको कैसे मिलेगा ये गिफ्ट्स, जान लीजिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लाइव स्ट्रीम में काम करेगा गिफ्ट्स

'गिफ्ट्स' फीचर दर्शकों को लाइव स्ट्रीम के दौरान एनिमेटेड वर्चुअल गिफ्ट भेजने की अनुमति देता है. गिफ्ट्स एनिमेटेड ओवरले होते हैं जिन्हें दर्शक क्रिएटर्स के वर्टिकल लाइव स्ट्रीम के दौरान भेज सकते हैं. माने गिफ्ट्स लाइव के दौरान स्क्रीन पर उतराते रहते हैं. यह फीचर रियल-टाइम रिएक्शन और भावनाएं व्यक्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

ये भी पढ़ें: Google अकाउंट से मिलने वाला 15GB स्टोरेज भरेगा और जल्दी, पॉलिसी बदल गई

Advertisement

गिफ्ट भेजने के लिए, दर्शक ज्वेल्स (Jewels)  खरीद सकते हैं, जो YouTube की वर्चुअल करेंसी है. जब प्रशंसक ज्वेल्स का उपयोग करके गिफ्ट भेजते हैं, तो क्रिएटर्स को रूबीज़ (Rubies) मिलते हैं, जो इस इंटरैक्शन से उनकी कमाई को दर्शाते हैं. ज्वेल्स खरीदने के बाद वर्चुअल गिफ्ट बोरिंग नहीं लगे इसलिए इनको वड़ा पाव से लेकर पानी पूरी की शक्ल में भेजा जा सकता है. प्रशंसक चाहें तो केम चो, ऑल इज़ वेल और बधाई हो बोलकर भी गिफ्ट्स भेज सकते हैं. गिफ्ट्स फीचर भी यूट्यूब के सुपर चैट फीचर जैसा है जिसमें दर्शक पैसे भेजकर चैट में टॉप पर आ सकते हैं.

youtube gifts
'गिफ्ट्स' 
कैसे मिलेगा गिफ्ट्स?

क्रिएटर्स YouTube Studio के Earn सेक्शन में वर्चुअल आइटम्स मॉड्यूल को स्वीकार करके गिफ्ट्स को एक्टिवेट कर सकते हैं. एक बार एक्टिवेट होने पर, गिफ्ट्स उनके वर्टिकल लाइव स्ट्रीम्स पर अपने आप उपलब्ध हो जाएंगे. एक बात का ध्यान रखें, गिफ्ट्स चालू करने वाले क्रिएटर्स को वर्टिकल लाइव स्ट्रीम्स पर सुपर स्टिकर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा.

एक बात और जान लीजिए, भारत की क्रिएटर अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है. यूट्यूब के अनुसार, भारत में सालाना सात अंकों या उससे अधिक की कमाई करने वाले चैनलों की संख्या में साल-दर-साल 20% से अधिक की वृद्धि हुई है.

Advertisement

वीडियो: टल सकता है पेट्रोल में 25% Ethanol मिलाने का फैसला, E20 पेट्रोल ने बवाल काम कर दिया?

Advertisement