The Lallantop

WhatsApp मैसेज के नोटिफिकेशन में होगा ये बड़ा बदलाव!

अभी WhatsApp पर चल रही है इस फीचर की टेस्टिंग.

Advertisement
post-main-image
मैसेज के नोटिफिकेशन में प्रोफाइल फोटो फीचर जल्द WhatsApp में मिलेगा (Image Credit : memegenerator)
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके लाइव होने बाद आपको नोटिफिकेशन में मैसेज के प्रिव्यू के साथ भेजने वाले की प्रोफाइल फोटो भी दिखेगी. WhatsApp ने 2021 में लगभग हर महीने अपने यूजर्स के लिए कुछ ना कुछ नया पेश किया था और लगता है नया साल भी नए फीचर्स से भरा रहेगा. WABatainfo की खबर के मुताबिक, इस फीचर को चुनिंदा आईफोन यूजर्स को उपलब्ध करा दिया गया है जो इसके बीटा प्रोग्राम में इनरोल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर के आने के बाद जब भी किसी पर्सन या ग्रुप से आपको मैसेज आएगा तो नोटिफिकेशन में मैसेज के साथ उसे भेजने वाले की प्रोफाइल फोटो भी नज़र आएगी. वैसे स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नोटिफिकेशन में फोटो का फीचर नया नहीं है, क्योंकि टेलीग्राम जैसे चुनिंदा ऐप्स में ये पहले से मौजूद है. इस फीचर से जुड़ा ये पहला बीटा वर्जन है जो सिर्फ कुछ ही बीटा टेस्टर को दिया गया है. नया फीचर अभी सिर्फ iOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम में ही रन होता है, क्योंकि इसको iOS 15 API की जरूरत होती है.
Whatsapp Image 2022 01 06 At 3.47.34 Pm
Image Source : WABetainfo

जाहिर सी बात ही वॉट्सऐप बहुत जल्दी अपने और बीटा टेस्टर को नए फीचर में जोड़ेगा. फिलहाल, इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है वो भी टेस्टिंग के लिए. एंड्रॉयड यूज़र्स को लेकर स्थिति साफ नहीं है.
वॉट्सऐप ने पिछले हफ्ते एक और बीटा अपडेट रोल आउट किया था. iOS और एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए अपडेट में एक और फीचर के बारे में जानकारी मिली है. नए अपडेट के मुताबिक यूजर्स भविष्य में वॉट्सऐप पर कम्युनिटी भी बना पाएंगे. फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वाले इस फीचर से अच्छे से परिचित होंगे और वॉट्सऐप भी फ़ेसबुक का ही हिस्सा है तो फीचर भी देर-सवेर आएगा ही. अभी दोनों फीचर्स अपने आरंभिक दौर में हैं. इसलिए ज्यादा कुछ बता पाना संभव नहीं है.
Whatsapp Image 2022 01 06 At 3.50.24 Pm
Image Source: WABetainfo

Advertisement
Advertisement