नए स्मार्टफोन, स्पेशली बजट और मिडरेंज की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से कस्टमर्स ओल्ड स्मार्टफोन की तरफ कुछ ज्यादा ही रुख कर रहे हैं. कम कीमत में पुराना और अच्छा फोन आसानी से मिल भी जाता है. ये तो हुई खरीदने की बात. मगर जब पुराना फोन सेल करने की बात आती है तो हमें ये जानकर हैरत हुई कि भारत में 70 फीसदी लोग अपने पुराने स्मार्टफोन को बेचने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उनको डेटा और उसकी प्राइवेसी की चिंता होती है. उनको डर सताता है कि फोन बेचने के बाद उसमें मौजूद निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है.
फैक्ट्री रीसेट के साथ ये दो काम कर लिए तो पुराना स्मार्टफोन बेचने में डर नहीं लगेगा
हम आपको बताते कि पुराना फोन सेल करने से पहले क्या करें (Things to Do Before Selling Your old Phone) ताकि आपका डेटा एकदम सेफ रहे. नॉर्मल फैक्ट्री रीसेट से फोन पूरी तरह से खाली नहीं होता है. उसके साथ दो काम करने जरूरी हैं.


सेकंड हैंड मोबाइल के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म Cashify ने 8 हजार यूजर्स के साथ सर्वे किया और करीब 45 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके लिए डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है. सही बात, इसलिए हम आपको बताते हैं कि पुराना फोन सेल करने से पहले क्या करें ताकि आपका डेटा एकदम सेफ रहे (Things to do Before Selling old Phone).
असली वाला फैक्ट्री रीसेटआप कहोगे फैक्ट्री रीसेट तो फैक्ट्री रीसेट होता है. बैकअप लिया और दबा दिया बटन. जनाब नॉर्मल फैक्ट्री रीसेट नॉर्मल लोगों के लिए है. मामला 'हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और' जैसा है. जो फोन किसी हैकर के हाथ लग गया तो मुमकिन है कि वो डेटा रिकवर कर ले. इसलिए एक फोन को एकदम कैसे खाली करना है, बस वो बता देते हैं.
फैक्ट्री डेटा रीसेट से पहले प्ले स्टोर से कोई भी ढंग का जंक क्लीनर डाउनलोड कीजिए, जैसे AVG या नॉर्टन. उसके बाद जंक क्लीनिंग प्रोसेस को अपने फोन पर पूरी तरह से परफ़ॉर्म कीजिए.
डमी डेटा बनानाये सबसे जरूरी स्टेप है. फोन रीबूट हो गया तो उसको बिना अपना ईमेल डाले इंटरनेट से कनेक्ट कीजिए और फिर कुछ भी ऐक्टिविटी कीजिए जैसे नेट सर्फिंग, गूगल सर्च, पीडीएफ़ फ़ाइल खोलना. इससे आपके फोन पर नया डेटा बनेगा और अगर गलती से भी कुछ रह गया होगा तो डेटा ओवरराइट हो जाएगा.
iPhone यूजर्स के लिए
# सेटिंग्स में जनरल का रुख कीजिए.
# एक दम सबसे नीचे Transfer or reset iPhone नजर आएगा.
# Prepare for new iPhone का ऑप्शन नजर आएगा जो फिलहाल आपके काम का नहीं.
# Erase all content and settings ऑप्शन पर क्लिक कीजिए.
# आपके iCloud अकाउंट से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर नजर आएगी. जैसे Apps and data, Apple ID.
# Continue पर क्लिक कीजिए.
आखिर में सबसे जरूरी बात. पुराना फोन बेचने के लिए हमेशा, मतलब हमेशा एक भरोसे का सोर्स चुनिए. एक्सचेंज करना है तो ई-कॉमर्स कंपनियां ठीक रहेंगी. जो बेचना है तो Cashify जैसे प्लेटफॉर्म सबसे मुफीद. आपके रीसेट करने के बाद ये खुद भी फोन खाली करते हैं. साथ में फोन को बेचने की रसीद भी देते हैं. कानूनी पचड़ों का झंझट नहीं होता.
वीडियो: आम आदमी पार्टी, किरेन रिजिजू, बॉलीवुड सेलेब्स पर क्या बोले अभिजीत दिपके?
















