Google Search में तैर रहा आपका मोबाइल नंबर और घर का पता, ऐसे हटेगा
Google Search में अगर आपका मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल, बैंक डिटेल्स या दूसरी निजी जानकारी जा रही है, तो आपको घबराना (how to remove mobile number address from google search) नहीं है. गूगल ने सर्च रिजल्ट से आपकी जानकारी हटाने का उत्तम प्रबंध किया हुआ है.

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि AI चैट बॉट आपकी निजी जानकारी मसलन फोन नंबर, घर का पता (how to remove mobile number address from google search) भी बता रहे हैं. अब वाकई ऐसा हो रहा या नहीं, वो हम कह नहीं सकते क्योंकि अपन चैटजीपीटी से बतियाते नहीं. मगर एक बात हम जरूर बता सकते हैं कि ChatGPT और Google Gemini जैसे दूसरे चैट बॉट ऐसा कर सकते हैं. एक बात और बता देते हैं कि इसमें उनका कोई दोष नहीं क्योंकि आपकी निजी जानकारी तो मुफ़्त में गूगल के पास पड़ी हुई है. आगे ऐसा न हो, मतलब चैट बॉट आपका नंबर न बताए, तो गूगल से उसे हटा दीजिए.
आपके मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल, बैंक डिटेल का गूगल पर नजर आने से गूगल का कोई लेना-देना नहीं है. कभी खुद आपने डेटा शेयर किया तो कभी किसी वेबसाइट के हैक होने से ऐसा हो जाता है. परेशान न हों, क्योंकि गूगल ने तो इसे हटाने का जुगाड़ भी दिया है.
Google Results about youगूगल से आपकी निजी जानकारी हटाने वाले जुगाड़ का नाम है Results about you. इस लिंक पर क्लिक कीजिए और फिर अपने बारे में सर्च कीजिए. मसलन आपका नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता या ऐसी कोई डिटेल जो सार्वजनिक यानी ‘खुले मैदान’ में नहीं होनी चाहिए, जो कोई भी आए और यूज कर ले. इसके साथ में दूसरी संवेदनशील जानकारियों जैसे सरकारी पहचान संख्या (आधार नंबर), पासवर्ड या लॉगिन डिटेल्स, मेडिकल रिकॉर्ड को भी सर्च किया जा सकता है.
आपके बताए हुए डेटा के आधार पर गूगल पता करेगा कि वाकई में आपकी निजी जानकारी सर्च में नजर आ रही है या नहीं. अगर आ रही है तो आप वहीं से इसे हटाने की रिक्वेस्ट गूगल को दे सकते हैं. बाकी काम गूगल खुद कर देगा. आप यहीं से सर्च रिजल्ट को लेकर घंटी बजाने का भी प्रबंध कर सकते हैं. माने जो कभी आपकी डिटेल्स सर्च में टपके तो गूगल बाबा आपको खुद बताने आ जाएंगे.

यहां ये समझना बेहद जरूरी है कि गूगल सिर्फ सर्च रिजल्ट से लिंक हटाता है. अगर आपकी जानकारी किसी वेबसाइट पर मौजूद है, तो वह वेबसाइट पर बनी रह सकती है. ऐसे में वेबसाइट के मालिक या एडमिन से संपर्क कर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट करना जरूरी हो सकता है.
कई बार वेबसाइट से जानकारी हटने के बाद भी गूगल सर्च में पुराना डेटा दिखाई देता रहता है. ऐसे मामलों में गूगल कैच्ड रिजल्टस् को अपडेट या हटाने की रिक्वेस्ट की जा सकती है, जिससे सर्च रिजल्टस् नई जानकारी के हिसाब से रिफ्रेश हो जाते हैं. म्हारे कहने से एक बार Results about you पर हो आइए. पता चले आपकी पूरी कुंडली ही सर्च में तैर रही हो.
वीडियो: खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग वाली बात झूठ? खुद अपने बयान से पलटे

