The Lallantop

निजी फोटो-वीडियो ऑनलाइन दिख रहे, तो ये प्लेटफॉर्म आपके काम आएगा, सब ब्लॉक कर देगा!

StopNCII.org या Stop Non-Consentual Intimate Image Abuse प्लेटफॉर्म प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो को ब्लॉक करने में पीड़ित की मदद कर सकता है. इसके लिए प्लेटफॉर्म पर hash create करना होता है. जानिए पूरी प्रोसेस.

Advertisement
post-main-image
निजी तस्वीरों और वीडियो को ब्लॉक करने का तरीका (तस्वीर साभार: StopNCII.org)

साइबर ठगी के तमाम तरीके हैं मसलन मोबाइल हैक करना या फिर बैंक अकाउंट खाली करना. शेयर मार्केट से लेकर डिजिटल अरेस्ट तो है ही. ऐसा ही एक और तरीका है ब्लैकमेलिंग का. किसी की प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो को ऑनलाइन रिलीज करने की धमकी देना या फिर उनको रिलीज कर देना. ऐसा होगा या हो सकता है, इसके बारे में सोचकर शरीर में सिरहन दौड़ जाती है. अच्छी बात ये है कि इससे बचने का तरीका मौजूद है. इस तरीके से प्राइवेट वीडियो और तस्वीरों को ब्लॉक किया जा सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तरीके का नाम है StopNCII.org या Stop Non-Consentual Intimate Image Abuse. ये प्लेटफॉर्म प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो को ब्लॉक करने में पीड़ित की मदद कर सकता है. इसके लिए प्लेटफॉर्म पर hash create करना होता है.

कैसे काम करता है StopNCII.org?

StopNCII.org एक प्लेटफॉर्म है जिसे Revenge Porn Helpline ऑपरेट करता है. इसे साल 2015 में बनाया था. Revenge Porn Helpline भी SWGfL नाम की नॉन-प्रॉफ़िट ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा है जो साल 2000 से काम कर रही है. Revenge Porn Helpline (RPH) दुनिया भर में अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर निजी तस्वीरों और वीडियो को ब्लॉक करने का काम करता है.

Advertisement
क्या है hash?

hash मतलब हैशटैग का छोटा भाई समझ लीजिए. सोशल दुनिया में हैशटैग हर प्लेटफॉर्म की एल्गोरिदम अहम हिस्सा है. हैशटैग मतलब पोस्ट की एक पहचान समझ लीजिए. इसी के सहारे आपकी पोस्ट यूजर्स तक पहुंचती है. ऐसे ही एक हैश इस प्लेटफॉर्म पर बनाना होता है. डिजिटल फिंगरप्रिन्ट भी कह सकते हैं.

इसके लिए वेबसाइट पर जाकर Create Your Case बनाना होगा. फिर अपनी डिजिटल पहचान बनाना होगी. इसके लिए पीड़ित को अपनी nude, semi-nude (for example, genitals or breasts covered by underwear) तस्वीरें अपलोड करना होंगी. अगर तस्वीर या वीडियो किसी sexual act का है तो वो भी अपलोड करना होगा. अगर आपका कोई AI से बनाया फोटो या वीडियो रिलीज हुआ है तो वो ही अपलोड करना होगा.

Advertisement

इसके बाद प्लेटफॉर्म इन तस्वीरों और वीडियो से मिलते-जुलते मीडिया को सर्च करता है और उनको ब्लॉक करता है. ये प्लेटफॉर्म 18 साल या उससे ऊपर होने पर ही काम करता है. प्लेटफॉर्म का दावा है कि वो 90 फीसदी से ज्यादा डेटा को ऑनलाइन हटा देता है. अभी तलक 3 लाख से ज्यादा मीडिया को इस प्लेटफॉर्म ने ब्लॉक किया है.

यहां एक बात समझना जरूरी है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तभी किया जाए जब पीड़ित पुलिस के पास नहीं जाना चाहता. अब इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे शर्म या डर. पीड़ित की उम्र 18 साल से कम होने पर तो पुलिस के पास जाना ही एकमात्र तरीका है. साइबर पुलिस भी निजी तस्वीरों और वीडियो को ब्लॉक करती है.  

वीडियो: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने अमेरिका को कैसा झटका दे दिया?

Advertisement