The Lallantop

'ईरान के साथ युद्ध में... ', नेतन्याहू का बयान भी साफ बता रहा ये जंग आसान नहीं

डॉनल्ड ट्रंप के बाद Israel के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ऐसा बयान दिया है जिससे ऐसा लगता है कि ईरान इस युद्ध में उन्हें जमकर चुनौती दे रहा है. ईरान पर हमले की क्या जरूरत थी? इस सवाल का भी जवाब नेतन्याहू ने दिया है.

Advertisement
post-main-image
ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू का ये बयान आया है (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान-इजरायल के बीच चल रही जंग (Iran-Israel War) अंतहीन नहीं है. उन्होंने कहा कि जंग में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन ये सालों तक नहीं चलेगी. नेतन्याहू ने यह भी दावा क‍िया है कि ईरान अपने न्यूक्लियर हथियारों के लिए नई साइट्स बना रहा था. जमीन के नीचे ऐसे बंकर तैयार किए जा रहे थे, जिन पर कुछ महीनों बाद हमला करना लगभग नामुमकिन हो जाता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इजरायली प्रधानमंत्री ने सोमवार, 2 मार्च को फॉक्स न्यूज को द‍िए इंटरव्यू में ये बात कही है. नेतन्याहू के मुताबिक, पिछले साल जून में हुई 12 दिन की लड़ाई के बाद ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु प्रोग्राम पर काम फिर से तेज कर दिया था. नए ठिकाने बनाए जा रहे थे ताकि भविष्य में उन पर हमलों का कोई असर न हो. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अभी एक्शन नहीं लेते, तो आगे कभी नहीं ले पाते.

Advertisement

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, 

"बहुत बड़ा खतरा है और अब एक्शन लेने का समय है. अच्छे लोगों को जल्दी एक्शन लेने की जरूरत है. कुछ लीडर हैं, तथाकथित लीडर, जो इसे नहीं देखते. वे बस चुपचाप बैठे रहते हैं."

जब उनसे पूछा गया कि ईरान पर हमले की क्या जरूरत थी? इस पर नेतन्याहू ने दावा किया, 

Advertisement

“इंसानियत की रक्षा करना, अमेरिका की रक्षा करना, इजरायल की रक्षा करना और इस धार्मिक गुंडागर्दी से आजाद दुनिया की रक्षा करना कोई बुरी बात नहीं है. ये कट्टरपंथी जिन्हें कोई परवाह नहीं है, जो बस मौत और बड़े पैमाने पर मौत फैला रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: ईरान के हमलों से दंग रह गए ट्रंप, खुद माना, ‘ये अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज...’

ट्रंप ने बता दिया था क्यों लगेगा टाइम?

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने CNN को दिए एक इंटरव्यू में जंग से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. ट्रंप ने ईरान की जवाबी कार्रवाई पर हैरानी जताई और कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को बुरी तरह से कुचल रही है, लेकिन ‘बड़ी लहर’ अभी आनी बाकी है. आगे कहा, 

“हम उन्हें बुरी तरह हरा रहे हैं… मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा चल रहा है. हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और हम इसका इस्तेमाल कर रहे हैं."

युद्ध कितने समय तक चलेगा, इस सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि यह बहुत लंबा चले. मैंने हमेशा सोचा था कि यह चार हफ्ते तक चलेगा और हम तय समय से थोड़ा आगे चल रहे हैं.”

वीडियो: ईरान-इजरायल जंग के बीच PM मोदी की नेतन्याहू से फोन पर क्या बात हुई?

Advertisement