Reliance Jio ने भारत में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इसी मौके पर रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए खास मेगा एनिवर्सरी ऑफर लेकर आया है. 365 दिनों वाले इस प्लान में न सिर्फ डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी बल्कि 120GB बोनस डेटा, 12 महीने के लिए JioTV Pro वाउचर्स, हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन और 18 महीने के लिए Google AI Pro सबस्क्रिप्शन भी मिलेगा. 3,599 रुपये वाले प्लान से अपने नंबर को रिचार्ज करने पर आपकी साल भर की टेंशन दूर होने वाली है.
Jio के 10 साल पूरे, मेगा एनिवर्सरी ऑफर में मिलेगा साल भर के लिए 1000GB डेटा
Reliance Jio के इस प्लान में रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. लेकिन जो आपने इतना डेटा दिन खत्म होने से पहले ही फूक लिया तो भी चिंता नहीं, क्योंकि 120GB का अतिरिक्त डेटा आपको बोनस के तौर पर मिलेगा.

इस प्लान में रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. लेकिन जो आपने इतना डेटा दिन खत्म होने से पहले ही फूक लिया तो भी चिंता नहीं, क्योंकि 120GB का अतिरिक्त डेटा आपको बोनस के तौर पर मिलेगा. हालांकि ये डेटा एक साथ नहीं मिलेगा. हर महीने 10GB के हिसाब से मामला सेट किया गया है. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज के 100 मैसेज भी रख लीजिए. अगर नॉर्मल और बोनस डेटा को जोड़ लिया जाए तो साल भर का 1,032.5GB हाई-स्पीड कहीं नहीं गया.
ये भी पढ़ें: Apple Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 18 सीरीज, लेकिन इस मॉडल के लिए करना होगा वेट!
3599 रुपये खर्च करने पर आपको 55 मूल्य वाले 12 JioTV Pro पैक वाउचर्स भी मिलेंगे, जिससे 1,000 से ज्यादा टीवी चैनल्स आप मुफ़्त में देखे पाएंगे. साथ ही JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलेगा. साथ ही JioAICloud के जरिए 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा जिसका इस्तेमाल आपकी फोटो से लेकर दूसरे डेटा को संभाल कर रखने के लिए किया जा सकता है.

इस प्लान के साथ जियो अपने यूजर्स को 35,100 का 18 महीने का Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है. इसमें 5TB क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini AI के एडवांस फीचर्स का एक्सेस मिलता है.
इस प्लान के साथ MyJio ऐप के कूपन सेक्शन में पार्टनर वाउचर्स भी मिलने वाले हैं. इसमें EaseMyTrip से फ्लाइट बुकिंग पर 2,200 रुपये तक की छूट, AJIO पर 1,000 की शॉपिंग पर 200 का डिस्काउंट और Cinépolis पर कम से कम दो मूवी टिकट खरीदने पर 150 रुपये की छूट मिल जाती है.
कुल जमा बात ये है कि प्रति महीने के 299 रुपये में आपको साल भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000GB से ज्यादा डेटा मिलने वाला है.
वीडियो: Satya Niketan Building Collapse: चश्मदीदों ने घटना का सच बता दिया









