Open AI अपना मोबाइल डिवाइस लेकर आ रहा है. अरे ChatGPT वाले सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) अपना स्मार्टफोन लेकर आ रहें है. माना जा रहा है कि फोन में कोई ऐप्स वगैरा नहीं होंगे. सब AI agents के भरोसे होगा. Open AI का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम GPT इसमें होगा. मीडियाटेक, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन और luxshare (चीन की बड़ी प्रोडक्शन कंपनी) इस डिवाइस को बनाने में ‘सैम एण्ड कंपनी’ की मदद करेंगे. साल 2028 में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है. अरे, आप मत कुछ कहो. हमें भी पता है कि ये बासी खबर है. लेकिन हम और बासा कुछ बताने वाले हैं.
ChatGPT वाले सैम ऑल्टमैन खुद का स्मार्टफोन ला रहे, बिना ऐप्स के चलेगा, बस एक दिक्कत है
Open AI अपना मोबाइल डिवाइस (OpenAI Set to launch Smartphones) लेकर आ रहा है. स्मार्टफोन मार्केट में एक नई कंपनी आएगी. टेक प्रेमी होने के नाते इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती क्योंकि यहां प्लेयर कम हैं. पिछले कुछ सालों में कई बंद हो गए और कुछ बंद होने वाले हैं. ऐसे में सवाल, क्या Open AI का फोन ओपन होगा या बंद.


स्मार्टफोन मार्केट में एक नई कंपनी आएगी. टेक प्रेमी होने के नाते इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती क्योंकि यहां प्लेयर कम हैं. पिछले कुछ सालों में कई बंद हो गए और कुछ बंद होने वाले हैं. ऐसे में सवाल, क्या Open AI का फोन ओपन होगा या बंद.
इतिहास पक्ष में नहीं हैस्मार्टफोन मार्केट का मामला बड़ा अजीब सा है. करोड़ों डिवाइस हर साल बिकते हैं मगर कंपनियां उंगलियों पर गिनने लायक ही हैं. ऐप्पल, सैमसंग, गूगल, वीवो, शाओमी, ओप्पो, वनप्लस, रियलमी, रेडमी, मोटोरोला से ज्यादा कुछ नहीं है. वैसे तो Nothing, Tecno, Infinix, लावा भी हैं मगर इनका कारोबार कुछ देशों तक सीमित है. सोनी और Asus भी हैं मगर उनका कोई खास बेस है नहीं. Huawei भी चीन तक सिमट कर रह गया है.
इन कंपनियों में भी परिवार वाला सिस्टम है. जैसे शाओमी के अंदर रेडमी और पोको है. वीवो, ओप्पो, वनप्लस, रियलमी एक ही कंपनी BBK Electronics के चट्टे-बट्टे हैं, भले आजकल न्यारे (बटवारा) हो रखे हैं. वनप्लस और रियलमी को ओप्पो में मिलाया जा रहा है. माने कंपनियों का अकाल है और नई डिजाइन फ़िलॉसफ़ी और फीचर्स का सूखा. ऐसे में नई कंपनी के लिए जगह तो खूब है मगर इतिहास कुछ और कहता है.
दिग्गज हुए फ्लॉपस्मार्टफोन के लुभावने मार्केट में फेसबुक और अमेजन जैसे दिग्गजों ने पूरे दमखम से कदम रखा मगर फ्लॉप हो गए. फेसबुक ने HTC के साथ मिलकर Status नाम से पहला डिवाइस बनाया और फिर HTC First. इसमें तो कंपनी ने नया यूजर इंटरफ़ेस Facebook Home भी दिया था. कंपनी के पास तो यूजर्स तक पहुंचने के लिए करोड़ों अकाउंट का नेटवर्क था, मगर ये डिवाइस सुपर फ्लॉप निकला. अमेजन के फायर फोन ने कभी सेल की आग लगाई नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फिर से नया डिवाइस लाने पर काम कर रही जो AI बेस्ड होगा.
माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज फोन जो नोकिया के शरीर पर नया कपड़ा पहनकर आए थे, उनका क्या हाल हुआ. सभी को पता है. सबसे सुंदर और इनोवेटिव फोन बनाने वाली HTC भी बंद हो गई. वनप्लस भी अपना कारोबार समेट रही, ऐसी खबरें भी खूब हैं. LeEco याद होगी आपको जिसने लॉन्च होते ही अपनी मार्केटिंग के दम पर खूब इको बनाया था. ऐप्पल के पूर्व कर्मचारी इमरान चौधरी का Humane Ai पिन का हाल तो इतना बुरा हुआ कि लॉन्च के कुछ ही महीनों में कंपनी बंद हो गई.
कई और कंपनियां गाहे-बगाहे आती हैं और फिर उनकी घंटी बंद हो जाती है. जैसे पिछले साल Alcatel और Acer आए और अब कोई पता नहीं. बिक्री के आंकड़े भी इसी की गवाही देते हैं. टॉप 10 में 7 फोन ऐप्पल के और तीन सैमसंग के होते हैं. ओप्पो, वीवो बढ़िया कर रहे मगर अभी भी दबदबा दो कंपनियों का ही है. नई कंपनियों में अगर कोई बढ़िया कर रहा तो वो लंदन बेस्ड Nothing है मगर उसके पीछे भी वनप्लस वाले Carl Pei हैं.
ऐसे में OpenAI जो एक विशुद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी है, वो स्मार्टफोन में कैसा करेगी, नया इतिहास लिखेगी या उसमें दर्ज होगी, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा.
वीडियो: सत्ता गंवाएंगे नेतन्याहू? हटाने पूरा विपक्ष साथ आया, इजरायल में बड़े राजनीतिक बदलाव होने को हैं?



















