सिर्फ 500 रुपये से भी कम खर्च करके आप बेहतर ईयरफोन कैसे पा सकते हैं, आइए बताते हैं.
आजकल स्मार्टफोन ही हमारे मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है. फिर चाहे बात वीडियो देखने की हो या गाने सुनने की, सब काम स्मार्टफोन पर होता है. और इसका आनंद लेने के लिए चाहिए एक ईयरफोन या हेडफोन. जमाना गया जब फोन के डब्बे में एक ईयरफोन भी आता था. असली झोल तो तब हुआ जब कंपनियों ने अपने मिडरेंज और कम कीमत वाले फोन के साथ भी ईयरफोन देना बंद कर दिया. फोन कंपनियों ने भले ही ईयरफोन देना बंद कर दिया लेकिन उसकी ज़रूरत खत्म नहीं हुई है. आज भी तार वाले ईयरफोन लोगों मे बेहद लोकप्रिय हैं. हमारा देश एक मध्यम वर्गीय अर्थव्यवस्था है जिसका मतलब है कि लोगों की जेब पर भारी न पड़ने वाले फोन का एक बहुत बड़ा बाजार इस देश में फलता-फूलता है. जरूरत होती है ऐसे अच्छे किस्म के तार वाले ईयरफोन की जो जेब भी कम हल्की करे लेकिन कान में बमा बम बजे. आपकी ऐसी ही ख्वाहिश को पूरा करने हम आपके लिए लेकर आए हैं 500 रुपये के बजट वाले 5 बेहतरीन ईयरफोन. इनमें क्या खास है, ये तो बताएंगे ही.
Realme Ear Buds 2
रियलमी बड्स 2 में है ब्रेडेड केबल जो बहुत मजबूत और लंबे वक्त तक साथ देने की गारंटी के साथ आता है. इसमें माइक भी है. तीन टक टक करने वाले बटन के साथ. जिससे आप चाहे संगीत सुनिए या फोन पर बात कीजिए. मैट फिनिश वाला लुक ज़्यादातर लोगों को पसंद आएगा. एमेजॉन पर 4.5 की रेटिंग्स से आप अनुमान लगा सकते हैं कि लोगों को इस ईयरफोन पर कितना भरोसा है. अगला सबसे अहम पहलू है कीमत. आपको इसे खरीदने के लिए देने होंगे 549 रुपये, जो अमूमन ऑफ़र के साथ 500 रुपये के आसपास मिल जाता है.

Realme Ear Buds 2
Mi Earphone
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पहले पायदान पर काबिज Mi की पहचान सिर्फ फोन तक सीमित नहीं है. कंपनी के ईयरफोन भी मार्केट में खासे पसंद किए जाते हैं. मात्र 329 रुपये में आने वाला Mi Basic in Ear Wired Earphones with Mic एक जबर विकल्प है. वजन में बहुत हल्के (14 ग्राम) अल्ट्रा डीप बेस के साथ आने वाले ये ईयरफोन खासकर हम भारतीय लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए है. 1.25 मीटर लंबे तार वाले इन ईयरफोन की एक और खासियत इनका L शेप का 3.5 mm जैक भी है. कंपनी का कहना है कि इससे टूटने की संभावना काफी कम हो जाती है.

Mi Basic in Ear Wired Earphones with Mic
JBL C50HI By Harman
बात संगीत की हो और JBL का नाम न आए, ऐसा हो सकता है क्या. आम से लेकर खास सबके कान के लिए कुछ न कुछ है ही इनके पास. और आपके बजट में है C50HI. लाल, नीले और काले रंग में आने वाले ये ईयरफोन JBL के साउंड पर अपनी पकड़ सुनते ही बता देते हैं. गूगल और सीरी को भी आप माइक्रोफोन से काम पर लगा सकते हैं. फोन पर बात करते वक्त बाहर की खटपट से भी आजादी मिलेगी, क्यूंकि नॉइज़ आइसोलेसन का फीचर भी मिलता है. कीमत है 499 रुपये.

JBL C50HI By Harman
boAt
अच्छे ईयरफोन्स, साथ में कीमत भी वाजिब तो दिमाग में नाम आता है भारतीय कंपनी boAt का. और boAt BassHeads 172 उनमें से एक है. क्यूंकि पूरी सीरीज ही शानदार है और उनके लिए तो एकदम जिनको बूम-बूम साउंड चाहिए होता है. नीले, लाल और काले रंग में मिलने वाले इन ईयरफोन का दाम है 599 रुपये. माइक भी साथ में मिलेगा. जिसका मतलब आप फोन कॉल भी आराम से कर सकते है. वैसे इनकी कीमत 500 रुपये से थोड़ी ज्यादा है लेकिन ऑफ़र में ये कम दाम में भी मिल जाते हैं.

boAt BassHeads 172
Mivi Rock and Roll E5
नाचने का शौक रखते हैं या थोड़ा फिट फाट रहने का तो ये ईयरफोन सबसे बेहतरीन है क्यूंकि ये कान में बहुत बढ़िया से फिट हो जाते हैं. टेनगल फ्री केबल के साथ आते हैं. पांच रंगों का विकल्प है- काला, नीला, हल्का भूरा, लाल और पीला. कुछ ज्यादा ही हल्के हैं वजन में, मात्र 9 ग्राम. 249 रुपये की कीमत दिल जीतने के लिए काफी है.

Mivi Rock and Roll E5 ये थी हमारी लिस्ट कुछ अच्छे और सस्ते ईयरफोन्स की आपके लिए. वैसे Ambrane Stringz 38 , pTron Boom Ultima 4D जैसे कई और भी विकल्प हैं जो 500 रुपये या उसे बहुत कम मे मिल जाएंगे.