The Lallantop

JioPhone Next की कीमत को लेकर जियो को क्या नसीहत मिल रही है?

सोशल मीडिया नया JioPhone Next देखकर बौरा गया.

Advertisement
post-main-image
नया JioPhone Next 4 नवंबर से उपलब्ध कराया जा रहा है.
JioPhone Next लॉन्च तो कई महीने पहले ही हो चुका है. अब दिवाली से ठीक पहले इसकी कीमत से भी पर्दा उठ गया है. भारत में स्मार्टफोन मार्केट को पूरी तरह बदल देने के दावे के साथ पेश किए गए इस एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत रखी गई है 6499 रुपये. दाम का खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर कई लोग निराशा जाहिर करने लगे. वैसे देखा जाए तो जियोफोन नेक्स्ट मात्र 1,999 रुपये की डाउनपेमेंट में ही आपका हो जाएगा लेकिन साथ में ईएमआई का चक्कर भी लगेगा. EMI का फंडा समझना जरूरी नया JioPhone Next  4 नवंबर से उपलब्ध कराया जा रहा है. आप चाहें तो जियोमार्ट डिजिटल रिटेलर के पास जाकर ये हैंडसेट खरीद सकते हैं या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. आप वेबसाइट पर रजिस्टर करके और WhatsApp पर सिर्फ़ Hi लिखकर भी रजिस्टर कर सकते है. 7018270182 नंबर है WhatsApp का. यहां रजिस्टर करने के बाद आपको एक कंफर्मेशन आएगा. और उसके बाद जाना होगा Jio मार्ट फोन लेने. जियो ने अपने इस फोन का दाम 6,499 रुपये रखा है. आप चाहें तो एक बार में ही इतने पैसे दे दें. फोन आपका. लेकिन अगर आप एकसाथ पेमेंट नहीं करना चाहते तो आपके पास 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर इसे ख़रीदने का भी विकल्प है. लेकिन ध्यान रखें कि EMI बनवाने के लिए 501 रुपये की प्रोसेसिंग फ़ीस भी लगेगी. बाक़ी पैसा आप कम से कम 300 रुपए प्रति महीने देकर चुका सकते हैं. Jio के ईएमआई प्लान 18 और 24 महीनों के हैं. इन प्लान्स के साथ वॉयस और डेटा की भी सुविधा मिलेगी. जियो की ओर से जियोफोन नेक्स्ट खरीदने वालों के लिए ऑलवेज ऑन प्लान, लार्ज प्लान, XL प्लान और XXL प्लान हैं. इन प्लान्स में कम से कम 300 रुपये की ईएमआई से लेकर ज्यादा से ज्यादा 600 रुपये प्रति महीने की ईएमआई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे रिएक्ट किया? JioPhone Next के प्राइस का खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोग 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट को लेकर उत्साहित थे. लेकिन कई लोगों ने फोन को महंगा बताते हुए रिएक्ट करना शुरू कर दिया. प्रशांत नाम के यूजर ने इसे नेक्स्ट लेवल ओवरप्राइस्ड करार दिया.   एक ट्विटर यूज़र ने कहा कि इतने पैसे में तो Samsung और Realme के बहुत से फ़ोन मिल जाएगे. कई यूजर्स ने जियोफोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर सवाल उठाए. केतन ने लिखा, एक नज़र स्पेसिफिकेशंस पर Reliance Jio का यह नया स्मार्टफोन प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आया है जो एंड्रॉयड पर आधारित होगा. इस ओएस को खासकर भारतीय लोगों की ज़रूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है. फोन में 5.45 इंच की एचडी स्क्रीन है. हैंडसेट को रफ्तार देने का काम करेगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्यूएम215 चिपसेट. 3500mah की बैटरी फोन में जान फूंकेगी. इनबिल्ट स्टोरेज है 32 जीबी. फोटोग्राफ़ी के शौकीनों के लिए जियोफोन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड जैसे लोकप्रिय फ़ीचर मिलेंगे. साथ में होंगे ढेर सारे AR (Augmented Reality) फ़िल्टर्स. फोन का पिछला हिस्सा दानेदार टेक्स्चर वाला है यानी आपको फ़ोन को पकड़ने में आसानी रहेगी. साथ में स्पीकर को भी यहीं जगह मिली है. एक Read Aloud फ़ीचर है जो आपको आपकी पसंद की भाषा में टेक्स्ट को पढ़कर सुनाएगा. गूगल के सारे ऐप्लिकेशन जैसे गूगल सर्च, क्रोम, YouTube और Jio की तरफ़ से मिलने वाले सभी ऐप्लिकेशन फ़ोन में पहले से ही मौजूद रहेंगे.

Advertisement
Advertisement