The Lallantop

iPhone Ultra और iPhone 18 Pro सीरीज होगी लॉन्च, नए फोन केस देख दिल खुश हो गया

Dbrand और Spigen ने अपने ऑफिशियल पेज पर आईफोन अल्ट्रा (iPhone Ultra) बोले तो आईफोन फोल्ड बोले तो आईफोन डुओ का केस लिस्ट किया है. पासपोर्ट स्टाइल वाला फोल्ड जो कुछ दिनों पहले सैमसंग ने और दो दिन पहले शाओमी ने लॉन्च किया है. iPhone 18 Pro सीरीज में भी नया कलर आने वाला है.

Advertisement
post-main-image
iPhone Ultra पासपोर्ट स्टाइल का फोल्ड फोन होगा

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने 9 सितंबर को रात 10:30 बजे iPhone 18 सीरीज के लॉन्च की तारीख तय की है, जिसमें iPhone Ultra नामक नया फोल्डेबल मॉडल भी शामिल होगा।
  • iPhone Ultra के केस Dbrand और Spigen ने अपने आधिकारिक पेज पर लिस्ट किए हैं, जबकि कुछ महीनों पहले फोर्ब्स ने रिपोर्ट किया था कि बेस मॉडल iPhone 18 लॉन्च नहीं होगा।
  • iPhone 18 सीरीज के नए मॉडल के लॉन्च से बाजार में नए डिजाइन और रंग के विकल्प शामिल होंगे, और बेस मॉडल का इंतजार 2027 तक बढ़ जाएगा।

 iPhone 18 सीरीज के लॉन्च में भारत के समय अनुसार अभी 12 घंटे से भी ज्यादा का वक्त है. साल 2026 का Apple Event, आज यानी 9 सितंबर को रात 10.30 मिनट से स्टार्ट होगा. लेकिन उसके पहले नए आईफोन के कलर और कवर के डिटेल्स सामने आ गए हैं. अरे नहीं, हम यूट्यूबर साहिल कैरोल की बात नहीं कर रहे. उन्होंने जो पोस्ट किया वो फर्जी है. एक्स यूजर्स ने ही उनकी पोस्ट में उनकी कलई खोल दी है. हम तो कवर और केस बनाने वाली बड़ी कंपनियों Dbrand और Spigen की बात कर रहे हैं.

Advertisement
iPhone Ultra आ रहा है

Dbrand और Spigen ने अपने ऑफिशियल पेज पर आईफोन अल्ट्रा बोले तो आईफोन फोल्ड बोले तो आईफोन डुओ का केस लिस्ट किया है. पहली बात तो ये है कि इसका नाम आईफोन अल्ट्रा है. डुओ या फोल्ड नहीं. दूसरा ये एकदम वैसा ही है जैसा पिछले कई महीनों में सोशल मीडिया पर नजर आया था. पासपोर्ट स्टाइल वाला फोल्ड जो कुछ दिनों पहले सैमसंग ने और दो दिन पहले शाओमी ने लॉन्च किया है. Spigen ने भी अपने एक्स अकाउंट पर आईफोन अल्ट्रा के क्लीयर केस का वीडियो पोस्ट किया है. हालांकि दोनों ही ब्रांड ने एक्सेसरीज की कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है.

iPhone Ultra
iPhone Ultra (Dbrand)
iPhone 18 Pro में नया कलर

ऐप्पल ने आईफोन 17 प्रो सीरीज के साथ नया Cosmic Orange कलर लॉन्च किया था. इस कलर को पब्लिक ने खूब पसंद किया. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि 18 प्रो सीरीज में भी नया कलर मिलेगा. Dbrand ने आईफोन 18 प्रो सीरीज के burgundy (गहरा जामुनी लाल) रंग के केस को लिस्ट किया है. केस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है. हां, अंदर का माल अलग होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Apple Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 18 सीरीज, लेकिन इस मॉडल के लिए करना होगा वेट!

iPhone 18 नहीं आ रहा

फोर्ब्स ने कुछ महीने पहले ही रिपोर्ट किया था कि आईफोन अल्ट्रा के लिए जगह बनाने के लिए बेस आईफोन मॉडल को लॉन्च नहीं किया जाएगा. दोनों ब्रांड ने भी इससे जुड़े केस या कवर लिस्ट नहीं किए हैं. ऐसे में ये पक्का हो गया है कि आईफोन 18 साल 2027 में आईफोन 18e के साथ आएगा.

Advertisement

खैर जो भी होगा वो आने वाले कुछ घंटों में अनफोल्ड हो ही जाएगा.  

वीडियो: यूपी बुलेटिन: अपनी सैलरी से 5 लाख का मुआवजा देंगी नोएडा की डीएम?

Advertisement