The Lallantop

Google Pixel 10a इडिया में लॉन्च हुआ, कितना ऊपर से गिरेगा तो टूटेगा नहीं?

Google Pixel 10a के 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम वाले मॉडल का दाम 49,999 रुपये है.

Advertisement
post-main-image
Google Pixel 10a इडिया में लॉन्च हो गया है.

Google ने Google Pixel 10a स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की a सीरीज के इस फोन को दुनिया भर में एक साथ लॉन्च किया गया है. अच्छी बात यह है कि जहां स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं वहां गूगल ने Pixel 10a का दाम पिछले साल के Pixel 9a जितना ही रखा है. फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 6 मार्च से स्टार्ट होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Google Pixel 10a के 256 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम वाले मॉडल का दाम 49,999 रुपये है. चार रंगों, Lavender, Obsidian, Fog और Berry में आने वाला डिवाइस Google Pixel Upgrade Program का हिस्सा भी होगा.

Google Pixel 10a में और क्या?

गूगल ने अपने किफायती फोन में पिछले साल वाले 9a की चिपसेट को रिपीट किया है. फोन में Tensor G4 प्रोसेसर लगा है जो सैमसंग के 4nm चिपसेट पर बेस्ड है. गूगल का फोन है तो लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा ही. इसके साथ में 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का भी प्रबंध है. धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग भी मिली हुई है.

Advertisement
Google Pixel 10a
Google Pixel 10a

6.3 इंच के Actua panel डिस्प्ले को ग्लास को GG3 से अपग्रेड करके Gorilla Glass 7i किया गया है. कंपनी का दावा है डिस्प्ले 1 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सेफ रहेगा. डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी 2,700 nits से 3,000 nits हो गई है. माने धूप में फोन इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. हालांकि 2,700 nits में भी डिवाइस शानदार काम करता था.

Google Pixel 10a
Google Pixel 10a

गूगल का फोन है तो खिचक-खिचक पर बात होगी ही. फोन में पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस लगा हुआ है. सेल्फी और रील बनाने के लिए सामने की तरफ 13MP का सेंसर मिलेगा. कैमरा ऐप के साथ तमाम फीचर्स जैसे Camera Coach, Add Me, Night Sight, Auto Best Take, Astrophotography, भी मिलने वाले हैं.

Google Pixel 10a
Google Pixel 10a

रियर और फ्रन्ट कैमरे से 4K में 30/60 FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. वीडियो को बेहतर बनाने के लिए Audio Magic Eraser, Macro Focus Video, Night Sight timelapse जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Advertisement
Google Pixel 10a
Google Pixel 10a

फोन की बैटरी में कोई बदलाव नहीं है मगर चार्जिंग स्पीड बढ़ गई है. 5,100 mAH बैटरी को 23 की जगह 30W पर चार्ज किया जा सकता है. 10W की वायरलेस चार्जिंग भी देखने को मिलेगी. कंपनी सिंगल चार्ज में 30 घंटे के बैकअप का दावा करती है.

गूगल का ग्राउन्ड

Google Pixel 10a में कंपनी अपने AI फीचर्स का दम दिखाने वाली है. मसलन कैमरे में Camera Coach और Auto Best Take जैसे फीचर्स दिखेंगे, तो Gemini Nano और Gemini असिस्टेंट भी होगा. सबका पसंदीदा Circle to Search भी मिलने वाला है.

Google Pixel 10a
Google Pixel 10a

Google Pixel Upgrade Program

अब बात पॉकेट की कर लेते हैं. वैसे तो Google Pixel 10a कंपनी का किफायती डिवाइस है मगर दाम फिर भी 50 हजार है. ऐसे में दिसंबर 2025 में लॉन्च हुआ Pixel Upgrade Program ठीक रहेगा. इस प्रोग्राम में डिवाइस को बिना किसी डाउन पेमेंट और ब्याज के 2,083 महीने की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है. ग्राहक 9 ईएमआई के बाद अपने फोन को अपग्रेड कर सकते हैं.  

वीडियो: यूपी पुलिस ने मुरादाबाद में मुस्लिम दुकानदार को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश कर दिया?

Advertisement