The Lallantop

Flipkart और Amazon पर शुरू हो रही सेल, इन प्रोडक्ट पर सबसे तगड़ा ऑफर!

Flipkart BBD और Amazon GIF sale कल यानी 8 अक्टूबर से स्टार्ट होने वाली है. इसलिए हमने आपके लिए कुछ ऐसे प्रोडक्ट की लिस्ट बनाई है जो आप वाकई में खरीद सकते हैं. इसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी, लैपटॉप, और किचन से जुड़े प्रोडक्ट हैं.

Advertisement
post-main-image
Flipkart BBD और Amazon GIF sale की बेस्ट डील

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Flipkart BBD और Amazon GIF सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसमें स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और किचन से जुड़े प्रोडक्ट्स कम दामों पर उपलब्ध होंगे।
  • इस सेल के पीछे कंपनियों का लक्ष्य त्योहारों और खरीददारी के मौसम में ज्यादा ग्राहक आकर्षित करना और पुरानी स्टॉक को तेजी से विक्रय करना है।
  • इस सेल में आईफोन 17, Samsung Galaxy S25 Ultra, और Xiaomi 17 जैसे डिवाइसों पर छूट मिलने की संभावना है, जिससे ग्राहकों के लिए खरीदारी का बेहतर मौका बनेगा।

Flipkart BBD और Amazon GIF sale कल यानी 8 अक्टूबर से स्टार्ट होने वाली है. इसलिए हमने आपके लिए कुछ ऐसे प्रोडक्ट की लिस्ट बनाई है जो आप वाकई थोड़ा सस्ते दाम में खरीद सकते हैं. इसमें स्मार्टफोन से लेकर टीवी, लैपटॉप, और किचन से जुड़े प्रोडक्ट हैं.

Advertisement
iPhone 17 (ऐप्पल प्रेमियों के लिए)

आईफोन सीरीज का पैसा वसूल फोन. काश अब हम ये कह पाते. हालांकि, ऐसा हम तभी से कह रहे जब ये साल 2025 में लॉन्च हुआ था. अगर आपको ऐप्पल का फोन चाहिए तो 82900 में लॉन्च हुआ ये फोन परफेक्ट था. 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, सेंटर स्टेज कैमरा और iOS. महज एक महीने पहले तक ये एंड्रॉयड फ्लैगशिप से भी सस्ता हो रखा था. लेकिन अब ऐप्पल ने इसका दाम 1 लाख कर दिया है. Flipkart BBD में 79,999 में देने की बात कर रहा. अगर वाकई इतने में मिल जाए तो लपक लीजिए. आईफोन 17 के लिए आप रिलायंस डिजिटल का भी रुख कर सकते हैं. वहां भी 80 हजार से कम में ऑफर की बात हो रही. 

ये भी पढ़ें: ओप्पो-वीवो के भी फ्लैगशिप फोन से सस्ता iPhone 17, ये गजब कैसे हुआ?

Advertisement
Galaxy S25 Ultra (The Odd One)

सैमसंग का फ्लैगशिप डिवाइस लेना है तो एक सीक्रेट बताता हूं. हमेशा Odd नंबर सीरीज का फोन लीजिए. रिकॉर्ड उठाकर देखिए तो पता चलेगा कि Galaxy S21 Ultra, Galaxy S23 Ultra क्या ही जबरदस्त फोन रहे हैं. Galaxy S24 Ultra और Galaxy S26 Ultra उतने बढ़िया डिवाइस नहीं हैं. बात करें Galaxy S25 Ultra की तो इसकी क्या ही बात करें. सबसे बढ़िया डिस्प्ले, सालिड कैमरा, एक नंबर सॉफ्टवेयर और असली एआई वाले फीचर इसे शानदार-जबरदस्त-जिन्दाबाद डिवाइस बनाते हैं. बस बैटरी का मामला ढीला है. लाख रुपये से कहीं ऊपर का फोन Amazon GIF सेल में 84,999 रुपये में मिल सकता है. अगर आपको सैमसंग के संग चलने की आदत है तो यही आपका डिवाइस है.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra मार्केट में आया, सारे फीचर्स एकदम 'टॉप-क्लास', लेकिन बैटरी कोविड के जमाने की डाल दी

Xiaomi 17 (VFM)

सेल के मोहल्ले में अगर कोई स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी (VFM) दिख रहा तो वो चीनी कंपनी का फ्लैगशिप Xiaomi 17 है. अमेजन पर इसके 59,999 रुपये में मिलने के चांस हैं. कंपनी की वेबसाइट पर इसका दाम 89,999 रुपये है. कॉम्पैक्ट आकार में 'प्रो'-ग्रेड हार्डवेयर (कैमरों सहित), लेकिन 'प्रो' कीमत के बिना. पीछे का ग्लास पैनल स्मोकी फिनिश वाला है, जो छूने में चिकना है लेकिन मैट होने के कारण इस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते. सच्ची का फ्लैट 12-बिट डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन प्रोसेसर. Xiaomi और Leica का कैमरा और HyperOS. अगर आप एक वाकई जबरदस्त कैमरा फोन तलाश रहे तो ये डिवाइस अपनी कीमत पर एकदम पैसा वसूल है.

Advertisement
Nothing Phone 4a (मिडरेंज)

लंदन बेस्ड टेक कंपनी का ये डिवाइस Flipkart BBD सेल में 32,999 में मिल सकता है. सुबह का भूला अगर शाम को वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं बल्कि ‘Nothing’ कहते हैं. Nothing Phone 4a वही डिवाइस है जिसने Nothing Phone 3 वाली फजीहत से कंपनी को बाहर निकाला. एक परफेक्ट मिडरेंज स्मार्टफोन जिसमें पारदर्शी बैक पैनल के साथ सिग्नेचर रेड डॉट के और ग्लिफ बार मिलेगा. डिजाइन के बाद कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी ताकत उसका सॉफ्टवेयर है. एकदम क्लीन और टाइम से अपडेट के साथ. फालतू के ऐप्स सिर्फ तलाशने पर मिलेंगे. माने फोन में पहले से कुछ नहीं है. प्ले स्टोर से जो चाहे डाउनलोड करो. अगले तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी टाइम से मिलते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Nothing Phone 4a: क्या इस फोन ने Nothing का स्ट्रॉन्ग कमबैक करा दिया है?

MacBook Neo (खर्चा नहीं इनवेस्टमेंट)

लैपटॉप की दुनिया में MacBook को खर्चा नहीं, बल्कि इनवेस्टमेंट कहा जाता है क्योंकि MacBook सालों साल चलते हैं. सॉफ्टवेयर अपडेट की तो चिंता ही नहीं. आप अपडेट करते करते थक जाओगे, मगर ऐप्पल नहीं. लेकिन MacBook काफी महंगे होते हैं, मगर MacBook Neo जेब पर बहुत असर नहीं डालता. Flipkart BBD और Amazon GIF sale में इसका 256 जीबीवाला बेस मॉडल 70 हजार रुपये में मिल सकता है. अगर आपको एक ऐसे लैपटॉप की तलाश है जो सारे काम करे, लंबा चले और कभी हैंग ना हो और बेचने पर ठीक-ठाक पैसा देकर जाए तो MacBook Neo से अच्छा कुछ नहीं. अगर आप ऐप्पल इकोसिस्टम मतलब आईफोन, एयरपॉडस वाले हैं तो फिर यही ऑप्शन एकदम मुफीद है.

Xiaomi TV FX Mini LED 

टीवी के मार्केट की सबसे बड़ी दिक्कत इसके ऑप्शन हैं. हर डिजाइन हर कलर में कप प्लेट के जैसे स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं. यहां 15 हजार में भी स्मार्ट टीवी है तो 15 लाख में भी. माने आपके बजट में स्मार्ट टीवी तो मिल जाएगी मगर कौन सी? आपकी इसी उलझन का एक मुफीद ऑप्शन है Xiaomi TV FX Mini LED टीवी. जो न सस्ती है और न महंगी. किफायती स्मार्ट टीवी, जो लेटेस्ट तकनीक और फीचर्स के साथ आती है. एक Mini LED टीवी है, जिसका इस्तेमाल आजकल टॉप स्मार्ट टीवी कंपनियां करती हैं. ये वो तकनीक है जिसका इस्तेमाल प्रीमियम टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और मॉनिटर स्क्रीन में बैकलाइट (Backlight) के तौर पर किया जाता है.

इसका यूज़र इंटरफ़ेस काफी हद तक वैसा ही है जैसा Fire TV Stick इस्तेमाल करने वालों को दिखता है. ऐप स्टोर पर Fire TV के लिए लगभग सभी स्ट्रीमिंग ऐप्स और दूसरे बड़े ऐप्स उपलब्ध हैं. हर घर के हिसाब से फिट होने वाला 55 इंच कंपनी की वेबसाइट पर 44,999 रुपये में मिल रहा है.

Beyond Plug 'N' Play Chimney

हमारे माचिस की डिब्बी जैसे किचन में बिना चिमनी के काम करना बेहद मुश्किल है. चिमनी अगर पहले से लगी तो ठीक लेकिन अगर रहते हुए घर में लगवाना पड़े तो दीवार में बड़ा सा छेद करने से लेकर पाइप लगाने का झंझट. बने हुए किचन में ऐसा करना अपने साथ पड़ोसी के लिए भी दुखी करने वाला होता है. लेकिन इसी टेंशन को दूर करने का एक तरीका है Beyond की तरफ से आने वाली Plug 'N' Play Chimney. वाकई में इसे दो स्क्रू पर लटकाकर सिर्फ प्लग लगाना होता है. न दीवार फोड़ने की टेंशन और न बड़ा सा आउटर पाइप लगाने की झंझट. Beyond में आपको सिर्फ दो स्क्रू लगाने हैं और चिमनी लटक गई. जितनी देर में आप चाय बनाकर निकलेंगे. उतनी देर में ‘भईया’ दीवार में होल करके इसको टांग देंगे. इसके साथ में इसमें नीचे की तरफ लाइट भी ‘जुगजुगाती’ है जो इंस्टा किचन वाली वाइब देती है. Beyond में आपको मिलेगा Auto Clean सिस्टम. हालांकि यहां Auto Clean का मतलब ये नहीं कि चिमनी खुद से साफ हो जाएगी. इसके लिए आपको महीने में एक बार बटन दबाना होगा. बाकी काम मशीन खुद कर लेगी. Amazon Sale में इसका दाम 12,880 रुपये और 
Flipkart Sale में 11,799 रुपये तक मिल सकती है.

काम की बात

सेल में आपको कुछ लेना है ये तभी जरूरी है जब आपको उसकी जरूरत है. बस लेने के लिए लेना और ईएमआई में भुगतान करने का कोई तुक नहीं. इसके साथ ही एक बात का और ध्यान रखें. किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते समय उसकी प्राइस हिस्ट्री जरूर चेक करें. आजकल कई ऐप हैं, जो प्रोडक्ट की पूरी कुंडली बांच देते हैं. पता चले कि जिस प्रोडक्ट को ऑफर में बताकर चिपकाया जा रहा, वो असल में उससे सस्ता मिल रहा था.

वीडियो: खर्चा-पानी: RBI रेपो रेट बढ़ाने वाला है? जानें आपकी EMI का क्या होगा

Advertisement