Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival की बात होते ही सबसे पहला ख्याल स्मार्टफोन्स का आता है. आप और हम कितने जतन करते हैं अपने मन का स्मार्टफोन लेने के लिए. मगर इस चक्कर में कुछ और स्मार्ट प्रोडक्ट नजर से बच जाते हैं. जबकि इनके ऊपर होती है स्मार्ट डील. ऐसा ही एक स्मार्ट प्रोडक्ट है स्मार्ट टीवी. OTT ऐप्स के लोकप्रिय होने के बाद इनकी डिमांड खूब बढ़ गई है. डिमांड बढ़ी तो ऑप्शन भी भतेरे मिलने लगे. इतने ज्यादा कि माथा खराब हो जाए. आपके माथे का हमें पूरा ख्याल है, इसलिए कुछ बढ़िया स्मार्ट टीवी की लिस्ट हमनें बना दी.
Flipkart-Amazon Sale में स्मार्ट टीवी पर भयंकर डिस्काउंट, टॉप डील यहां जानें
Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival में बढ़िया डिस्काउंट पर Smart TV लेने में माथा खराब हो रहा है. चिंता मत कीजिए. 15 हजार के अल्ले-पल्ले मिलने वाले स्मार्ट टीवी की लिस्ट हमने आपके लिए बना दी है.


चाइनीज कंपनी Redmi का यह 32 इंच स्मार्ट एलईडी Fire TV 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें मिलता है Xiaomi का इन-हाउस Vivid Picture Engine और 20 वॉट के डॉल्बी ऑडियो स्पीकर्स. ऐप स्टोर के साथ में एलेक्सा का भी सपोर्ट है. एमेजॉन की सेल में 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. SBI कार्ड से इसे खरीदने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी रख लीजिए. जो आपने पुराने TV को एक्सचेंज किया तो कीमत का अंदाजा खुद लगा लीजिए.

32 इंच के एचडी रेडी स्मार्ट एलईडी टीवी में 8 जीबी की स्टोरेज और 16 वॉट के स्पीकर्स मिलते हैं. WebOS पर चलने वाले इस टीवी का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है. टीवी में गेम ऑप्टिमाइजर और AI प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. वैसे तो इसका रिटेल प्राइस 30,990 रुपये है लेकिन एमेजॉन की सेल में इसे 13,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. एमेजॉन की ओर से 300 रुपये के कैशबैक और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,200 रुपये के वेल्कम रिवॉर्ड्स का भी जुगाड़ है.

साउथ कोरियन टेक दिग्गज की तरफ से आने वाले इस स्मार्ट टीवी में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है. बेहतर साउंड अनुभव के लिए 20 वॉट के आउटपुट वाले डॉल्बी डिजिटल प्लस स्पीकर्स मिलते हैं. स्मार्ट टीवी वाले तकरीबन सारे फीचर्स से लैस है ये टीवी मगर रिमोट भी कोई कम नहीं. कई सारे ऐप्स और सेटिंग्स सिंगल क्लिक में एक्सेस हो जाते हैं. 22,900 रुपये रिटेल कीमत वाला टीवी अभी एमेजॉन की सेल में इसे 11,990 रुपये में मिल रहा है.

जर्मन ब्रांड का एलईडी टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है. साउंड के लिए टीवी में 40 वॉट के स्पीकर्स लगे हुए हैं. क्वाड कोर प्रोसेसर और एडवांस मेमोरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स से लैस है ये टीवी. गूगल असिस्टेंट के साथ में मल्टी फ़ंक्शन रिमोट भी रख लीजिए. बेजललेस डिजाइन वाले टीवी में 500 से ज्यादा गेम्स खेलने का भी जुगाड़ है. 19,499 रुपये की रिटेल कीमत कीमत वाला टीवी अभी फ्लिपकार्ट सेल में 9,299 रुपये में मिल रहा है.

32 इंच के स्मार्ट टीवी की ये थी हमारी लिस्ट. वैसे इन सभी कंपनियों के दूसरे साइज पर भी बढ़िया ऑफर्स मिल रहे. कीमतें और ऑफर्स भी लगातार बदलते हैं. आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं.
वीडियो: 25 हजार रुपये में टॉप स्मार्टफोन, 5वें के कैमरा का तोड़ नहीं!






















