The Lallantop

पाकिस्तानी बॉलर्स की पूरे दिन हुई कुटाई, फिर भी रिकॉर्ड बना गए शाहीन अफरीदी!

Pak vs Ban : पाकिस्तानी पेसर Shaheen Shah Afridi ने बांग्लादेश के ख‍िलाफ ढाका में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि, पूरे दिन पाकिस्तानी बॉलर्स दमभर कूटे गए.

Advertisement
post-main-image
शाहीन शाह अफरीदी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप में पूरे किए 100 विकेट. (फोटो-AFP)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है. 8 मई को शुरू हुए पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से मेजबान बांग्लादेश के नाम रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेशी टीम के बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 301 रन बना लिए हैं. इस दौरान पाकिस्तान के बॉलर्स काफी स्ट्रगल करते नज़र आए. हालांकि, इसी बीच पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने इतिहास रच दिया है.

शाहीन ने बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी के लिए मुकाबले का पहला दिन ऐतिहासिक रहा. वो पाकिस्तान की तरफ से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप में 100 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बन गए. उनसे पहले अब तक किसी भी पाकिस्तानी बॉलर ने ये कारनामा नहीं किया है. उन्होंने मैच के दौरान बांग्लादेशी ओपनर महमूदुल हसन जॉय को पवेलियन भेजा. जॉय का विकेट लेने के साथ ही शाहीन ने ये मुकाम हासिल कर लिया.

Advertisement
पहले विकेट के साथ किया कमाल

इस मुकाबले से पहले शाहीन के नाम 28 टेस्ट मैचों की 47 पारियों में 99 विकेट दर्ज थे. मुकाबले के पहले ही सत्र में 7वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अपना विकेटों का शतक पूरा किया. उन्होंने जॉय को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया. पाकिस्तान की तरफ से इस लिस्ट में शाहीन के बाद स्पिनर नोमान अली (89 विकेट) दूसरे नंबर पर और साजिद खान (63 विकेट) तीसरे नंबर पर हैं.

गेंदबाज देश विकेट
नाथन लियोनऑस्ट्रेलिया224
पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया222
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया221
आर अश्विन भारत 195
जसप्रीत बुमराहभारत185
लिस्ट में टॉप पर लियोन

वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में में बात करें तो, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स का दबदबा साफ नज़र आता है. इस सूची में टॉप पर ऑस्ट्रेलियन स्पिनर नाथन लियोन हैं. उन्होंने 55 मैचों में 224 विकेट चटकाए हैं. उनके ठीक पीछे कप्तान पैट कमिंस (222 विकेट) और मिचेल स्टार्क (221 विकेट) हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम 195 विकेट दर्ज हैं. अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अश्विन के बाद भारत के ही जसप्रीत बुमराह 185 विकेटों के साथ एशियाई गेंदबाजों की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर हैं.

मैच की बात करें तो, पहले दिन भले ही अफरीदी ने रिकॉर्ड बना लिया हो. बांग्लादेश का पलड़ा मुकाबले में भारी रहा. अब देखने लायक होगा कि पाकिस्तानी टीम दूसरे दिन कमबैक करती है या बांग्लादेश का दबदबा दूसरे दिन भी कायम रहता है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक लिटन दास 8 और मुश्फिकुर रहीम 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

Advertisement

वीडियो: PSL मैच के दौरान शाहीन अफरीदी बॉल टैंपरिंग करते पकडे गए, मैच भी हारे, क्या सज़ा हुई?

Advertisement