स्मार्टवॉच
सबसे पहले स्मार्टवॉच क्यूं? क्यूंकि कोरोना महामारी ने हम सभी को अपनी सेहत के प्रति बहुत सचेत कर दिया है और त्योहारी मौसम में खानपान कभी-कभी वजन भी बढ़ा देता है. क्यूं ना अपने लोगों को सेहतमंद रहने में थोड़ी मदद की जाए और इसके लिए एक स्मार्टवॉच से बढ़िया क्या हो सकता है. 1500 रुपये में कई स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं और उनमें से एक है Noise ColorFit Pulse SpO2 Smart Watch.
Noise ColorFit Pulse SpO2 Smart Watch
इसमें मिलती है 1.4 इंच का फ़ुल एचडी डिस्प्ले, 10 दिन की बैटरी लाइफ, 24 घंटे नज़र रखने वाला हार्ट रेट मॉनिटर. 60 से ज़्यादा वॉच फ़ेस और आपकी नींद पर नज़र रखने का इंतज़ाम भी है. पानी से बचाने के लिए IP68 रेटिंग भी है. 6 शानदार रंगो में आने वाली ये स्मार्टवॉच आप 1999 रुपए में एमेजॉन से ख़रीद सकते हैं.
स्मार्ट स्पीकर्स
बात चाहे गाने सुनने की हो या आज के जमाने में बिंज वॉचिंग की, स्पीकर्स हमेशा काम आने वाली चीज हैं. अब स्पीकर्स केवल अच्छी आवाज़ नहीं निकालते बल्कि बहुत समझदार भी हो गए हैं जो आपके पूरे घर को संभाल सकते हैं. वो भी आपकी आवाज़ के एक इशारे पर. गिफ्ट में ये गैजेट देने के तमाम विकल्प हैं. लेकिन आप चाहें तो एमेजॉन Echo Dot 3rd Gen से शुरुआत कर सकते हैं. सिर्फ़ 2199 रुपये में, वो भी विप्रो के 9W के स्मार्ट बल्ब के साथ. आप अपने घर को एकदम झमाझम कर सकते हैं.Alexa आपके कहने पर गाना सुनाएगा, बत्ती बंद और चालू करेगा. घर में छोटे बच्चे हैं तो लोरी से लेकर पहेलियां पूछेगा. साथ में आने वाला बल्ब भी कोई कम नहीं. ढेरों रंग में जलेगा, पार्टी है तो मूड भी बना देगा. आप स्मार्ट प्लग भी ले सकते हैं जो बहुत कमाल है. कहीं भी लगा दीजिए. फिर चाहे TV हो, गीज़र हो या AC, सब बन जाएंगे स्मार्ट.

Echo Dot 3rd Gen
ट्राईपोड विद रिमोट
टिक-टॉक का भले टाटा हो गया हो, लेकिन इंस्टाग्राम रील्स और Youtube शॉर्ट्स हैं आपके ढिनचाक नाच को दुनिया के सामने दिखाने के लिए. एक दिक़्क़त आती है हमेशा, क़ि मटक तो आप लोगे लेकिन फ़ोन कौन पकड़ेगा. तो इसका महा सस्ता जुगाड़ है आपके लिए. नाम है DIGITEK (DTR 260 GT) Gorilla Tripod/Mini 13 Inch. आप चाहें हाथ में पकड़ो या टेबल पर रखो, आपका फ़ोन और डिजिटल कैमरा एकदम सही साट एंगल पर रहेंगे. रुपए 329 में मिलने वाला ये ट्राईपोड कितनी बढ़िया गुणवत्ता का है, ये आप पकड़ते ही जान लोगे. सेल्फ़ी के लिए ब्लूटुथ रिमोट भी आएगा जो आइफ़ोन और एंड्रॉयड दोनों पर चलेगा. फिर इंतज़ार किस बात का, ख़रीदिए और खूब इंस्टाइए.
DIGITEK (DTR 260 GT)
Wi-Fi स्मार्ट कंट्रोलर
कोई सी भी, मतलब कोई सी भी लाइट को स्मार्ट बना डालिए. Protium Wi-Fi smart RGB controller से. माइक्रो फ़ोन लगा आता है जो आपको मदद करेगा संगीत सिंक करने में, लगे हाथ स्मार्टफ़ोन से भी चला लीजिए. Alexa और गूगल से भी दौड़ेगा, वो भी आपकी आवाज़ पर. इसके लिए खर्च होंगे 1049 रुपये.
Protium Wi-Fi smart RGB controller
अच्छी-अच्छी ख़ुशबू का जुगाड़
घर कि साफ़-सफ़ाई भी हो गई है. अब माहौल खुशबूदार बनाइए Godrej aer Smart Matic Automatic Air Freshener से. कुछ नहीं करना, बस टांग देना है या रख देना है और महक फैलने लगेगी. दो खुशबू मिलेगी Alive और Passion. स्मार्टफ़ोन का ऐप भी है जहां से आप चालू या बंद कीजिए. कितनी-कितनी देर में खुशबू फैले उसका भी प्रबंध है. 10, 20 और 40 मिनट जैसा चाहिए. रीफ़िल खत्म होने और बैटरी कम होने पर ये आपके फ़ोन पर टन-टन करके बता भी देगा. 700 रुपये खर्चा करने पर 2200 बार महकने का जुगाड़ हो जाएगा.
Godrej aer Smart Matic Automatic Air Freshener
बता दें कि इनमें से ज़्यादातर प्रोडक्ट सेल में सस्ते दाम में बिक रहे हैं. संभव है कि कुछ दिनों बाद ये और महंगे मिलें. तो अगर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को कुछ अलग दिवाली गिफ्ट देना चाहते हैं तो इन्हें खरीदने में देर ना लगाएं.











