WhatsApp की एक सेटिंग है, जो अगर आपके फोन में ऑन है तो मुसीबत हो सकती है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप iPhone (आईफोन) इस्तेमाल करते हैं या फिर एंड्रॉयड (Android). खतरा बराबर का है. खतरा फोन के हैक होने का और आपकी निजी जानकारी के सार्वजनिक होने का. हैकर्स और साइबर अपराधी आपको लूटने के नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं, लेकिन इस बार पुराने तरीके को वापस से जिंदा कर दिया है. तरीका है GIF से फिशिंग का. एक GIF इमेज आएगी और बस खेला हो जाएगा. क्या है ये तरीका और कैसे बचना है, वो हम आपको बताते हैं.
WhatsApp पर ये फीचर तुरंत बंद कर लीजिए, लंबे नप जाएंगे!
आपको पता भी नहीं चलेगा और हैकर्स कांड कर देंगे!


GIF इमेज से हैकिंग का तरीका कोई नया नहीं है. खुद वॉट्सऐप का मालिकना हक रखने वाली मेटा ने इसके बारे में आगाह किया था. जाहिर सी बात है, कंपनी ने इस खामी को दूर कर दिया है. लेकिन हमारी एक लापरवाही की वजह से अपराधियों के लिए दरवाजा खुला हुआ है. वजह है हमारे स्मार्टफोन की एक सेटिंग. जाने अनजाने में ये सेटिंग स्मार्टफोन में ऑन रहती है.
हैकर्स GIF इमेज में भी फिशिंग लिंक को जोड़ रहे हैं. इस तरीके का नाम है GIFShell. ऐसा करके वो आपके स्मार्टफोन की फोटो गैलरी का एक्सेस ले सकते हैं. इस एक्सेस के लिए जिम्मेदार है वॉट्सऐप का Media Auto Download फीचर. ये फीचर आमतौर पर स्मार्टफोन में इनेबल रहता है. अब हैकर्स एक GIFShell इमेज आपको भेजते हैं, जो खुद से आपके फोन की फोटो गैलरी में सेव हो जाती है. अब इसके आगे क्या होगा, वो बताने की जरूरत नहीं. हैकर्स के पास आपकी निजी जानकारी है, तो वो क्या करेंगे, वो सिर्फ उनकी मर्जी. हां, आप इस फीचर को बंद करके इससे बच सकते हैं.
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में
# सेटिंग्स में Storage and Data का ऑप्शन मिलेगा
# इसके अंदर होगा Media Auto Download
# मोबाइल डेटा, वाईफाई और रोमिंग तीनों के लिए ऑफ कर दीजिए
# सेटिंग्स में Chats का ऑप्शन नजर आएगा
# Save to camera roll को ऑफ कर दीजिए
ऐसा करने से अब इमेज से लेकर वीडियो तक और GIF से लेकर PDF तक खुद से सेव नहीं होंगे. अगर जरूरत है, तो लॉन्ग प्रेस करके सेव का सकते हैं. वैसे इस सेटिंग के ऑफ होने का एक और बड़ा फायदा है. फोन की इमेज गैलरी साफ-सुथरा रहेगी.
वीडियो: जानिए वॉट्सऐप का ये नया फीचर आपके काम का है या टेंशन बढ़ाएगा?






















