The Lallantop

ये पावर बैंक हवाई जहाज में ना ले जाना, सबकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ना पड़ा. पता लगा है कि ये डिवाइस एक पावर बैंक था. एक विशेष कंपनी का बनाया हुआ, अब इसपर बैन लगा दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
इस मॉडल के पावर बैंक पर बैन लगा

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक को सभी भारत आने-जाने वाली और देश के अंदर चलने वाली यात्रि और कार्गो उड़ानों में ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • 11 अक्टूबर को दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री के MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया।
  • DGCA ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल की पहचान कर इसके विमान में प्रवेश को रोके और यात्रियों से इस पावर बैंक को साथ न ले जाने को कहें।

अगर आप भी हवाई यात्रा करते हैं और अपने साथ पावर बैंक लेकर जाते हैं तो आगे से आप ऐसा नहीं कर पाएंगे. पिछले हफ्ते इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में पावरबैंक में आग लग गई थी. इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने MOBIKINS MK-PB-04 पावरबैंक को भारत आने-जाने वाली और देश के भीतर चलने वाली सभी यात्री और कार्गो उड़ानों में ले जाने पर रोक लगा दी है. दरअसल, 11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ना पड़ा था.

Advertisement
MOBIKINS MK-PB-04 पर रोक 

DGCA ने एयरलाइंस और यात्रियों को MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक विमान में किसी भी रूप में नहीं ले जाने को कहा है. The Hindu की रिपोर्ट के मुताबिक, DGCA प्रमुख वीर विक्रम यादव के आदेश के मुताबिक, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल को विमान में ले जाना या कार्गो के रूप में भेजना प्रतिबंधित है. एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान इस मॉडल की पहचान करें और इसे विमान में ले जाने से रोकें. विमान में इसकी ढुलाई रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए भी कहा गया है. दरअसल 11 अक्टूबर को फ्लाइट 6E 6115 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी. विमान में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने लगा. चालक दल ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पाया और विमान को हैदराबाद में सुरक्षित उतारा गया.

ये भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट, आग से विमान में धुआं-धुआं

Advertisement
क्या है MOBIKINS MK-PB-04

MOBIKINS MK-PB-04 इसी कंपनी का बनाया हुआ पावर बैंक है. Mobikins मुख्य रूप से एक मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड है, जो विभिन्न प्रकार के टेक प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज जैसे चार्जिंग केबल्स, कार चार्जर्स, इयरफोन, टेम्पर्ड ग्लास और पावर बैंक आदि की सप्लाई और बिक्री करता है.

चेक-इन लगेज में ले जाने पर रोक

पावर बैंक को कभी भी चेक-इन बैग (जो सामान आप विमान के कार्गो में भेजते हैं) में रखने की अनुमति नहीं होती है. इसे हमेशा अपने साथ केबिन बैग या हैंड बैग में ही ले जाना पड़ता है. ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जाता है ताकि यदि बैटरी में कोई खराबी या ओवरहीटिंग हो, तो उसे तुरंत नियंत्रित किया जा सके. विमान के अंदर सफर के दौरान पावर बैंक से अपने फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करना सख्त वर्जित है, और न ही आप फ्लाइट में पावर बैंक को खुद चार्ज कर सकते हैं.

तो अगर आपके पास भी MOBIKINS MK-PB-04 पावर बैंक है तो उसको घर पर छोड़कर ही हवाई यात्रा कीजिए.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: OpenAI के ऑफिस में जासूसी, क्या चुरा रहा था सऊदी अरब का नागरिक?

Advertisement