The Lallantop

मस्क ने ट्विटर पर अब ऐसा क्या करने से मना कर दिया, जो लोग भड़क गए?

मस्क एक के बाद एक ट्विटर पर नए नियम बनाते जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
मस्क का नया फरमान. (फाइल फोटो.)

अगर आपका ट्विटर (Twitter) अकाउंट है, तो हमारी आपको सलाह होगी कि एक ग्लास ठंडा पानी पीजिए और शांति रखिए. ट्विटर पर आपकी कोई भी हरकत आपका अकाउंट बंद करवा सकती है. आपको लग रहा होगा कि हम आपको ये अजीब सी धमकी या बिला-वजह की सलाह क्यों दे रहे हैं, तो ऐसा हम नहीं बल्कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) कह रहे हैं. पहले-पहल नकली या पैरोडी अकाउंट बनाने वालों को सस्पेंड किया गया और अब नाम बदलने से भी मनाही हो गई. मस्क का इतना कहना था कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. सबकुछ विस्तार से जानते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एलन मस्क ने नकली और पैरोडी अकाउंट को सस्पेंड करने वाले अपने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 

नाम में किसी भी प्रकार का बदलाव वेरिफिकेशन चेकमार्क को अस्थाई तौर पर हटा देगा.

Advertisement

मतलब साफ है आप चाहे नकली अकाउंट बनाओ, पैरोडी करो या फिर नाम बदलो. आपका अकाउंट सस्पेंड होगा, वो भी बिना किसी चेतावनी के. नाम बदलने के मस्क के फैसले पर CNN के कॉलमनिस्ट Jeff Yang ने ट्वीट किया, 

इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट लेकर रख रहा हूँ ताकि X Æ A-12 अठारह साल के होने पर कोर्ट में याचिका लगा सकें.  

अब ये समझना कोई बड़ी बात नहीं की जेफ मस्क के बच्चों के नाम का जिक्र कर रहे थे. Wipapa नाम के यूजर ने लिखा, 

Advertisement

सवाल ये था कि अमेरिका के तीन सबसे बड़े लूजर्स के नाम बताओ. तुमने टॉप थ्री में जगह बनाई. 

 

ट्वीट में एलन मस्क के साथ कान्ये और ट्रम्प का नाम भी लिखा हुआ है. 

series of gj tubes नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा, 

जब आप 44 बिलियन डॉलर के लोन पर खरीदी वेबसाइट के बारे में ये जानने की चिंता नहीं करते कि वो कैसे काम करती है. 

अपने ट्वीट के साथ उन्होंने यूजर नेम बदलने पर वेरिफिकेशन बैज खो जाने का स्क्रीन शॉट भी लगाया.  

Max Burns नाम के ट्विटर यूजर ने तो मस्क के अगले कदम के बारे में भी बता दिया. मैक्स ने लिखा, 

अगले अपडेट में मस्क आपको एक उचित नाम बता देंगे. ये ही आपका लीगल नाम होगा. 

साफ है कि फ्री स्पीच की ‘पुरजोर वकालत’ करने वाले मस्क के इस कदम से आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक खुश नजर नहीं आ रहे. वैसे इसके बारे में आप क्या सोचते हैं. हमसे साझा जरूर कीजिएगा.

वीडियो: एलन मस्क ब्लू टिक के 8 डॉलर मांग रहे, ये बात क्यों छुपा रहे?

Advertisement