आपके घर पर देश की एक बड़ी कोरियर कंपनी से एक पार्सल आता है. पार्सल COD यानी कैश ऑन डिलीवरी है. आप पेमेंट करते हैं और पार्सल रख लेते हैं. आपको पता भी नहीं चला और आपके साथ स्कैम हो गया है. ये है छोटे अमाउन्ट वाला COD स्कैम जिसके लिए आजकल Delhivery जैसे जाने-माने लॉजिस्टिक्स कंपनियों का सहारा लिया जा रहा है. क्या स्कैम है? ये बताने से पहले हम ये साफ कर देते हैं कि स्कैम के लिए Delhivery का सहारा लिया जा रहा है, इसका ये मतलब कतई नहीं है कि Delhivery ये स्कैम कर रहा है. लेकिन Delhivery और Xpressbees India जैसी कंपनियों का सहारा तो जरूर लिया जा रहा है.
बड़ी कोरियर कंपनी से आया पार्सल, आपने रिसीव किया, निकलेगा फटा कुर्ता!
कैश ऑन डिलेवरी (COD) स्कैम की आपबीती शेयर की है लेखिका Kiran Manral ने. किरन के घर पर Delhivery की तरफ से के पार्सल आता है. एकदम वैसे ही जैसे एक पार्सल होता है. माने प्रॉपर पैकिंग से लेकर उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर. पार्सल उनका बेटा रिसीव करता है और 1299 रुपये का पेमेंट भी कर देता है. ऐसा और भी कई लोगों के साथ हुआ है.

कैश ऑन डिलीवरी (COD) स्कैम की आपबीती शेयर की है लेखिका किरण मनराल ने. किरन के घर पर Delhivery की तरफ से एक पार्सल आता है. एकदम वैसे ही जैसे एक पार्सल होता है. माने प्रॉपर पैकिंग से लेकर उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर. पार्सल उनका बेटा रिसीव करता है और 1299 रुपये का पेमेंट भी कर देता है.

पार्सल जब ओपन किया जाता है तो उसके अंदर एक फटा हुआ कुर्ता निकलता है. जब पार्सल में भेजने वाले के डिटेल्स खोजे जाते हैं, तो वहां कुछ नहीं निकलता. किरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये पूरा वाक्या शेयर किया है. उनकी पोस्ट के मुताबिक उन्होंने कुछ भी ऑर्डर नहीं किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में Delhivery को टैग करके उसकी भी जिम्मेदारी पूछी है.
ये भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 'नोटिस सही पते पर पहुंचा, देना होगा पूरा पैसा'
किरन की पोस्ट पर और लोगों ने भी ऐसे ही स्कैम के बारे में लिखा है. एक और लेखिका यास्मीन सैत ने बताया कि कुछ महीनों पहले Xpressbees India कंपनी के उनके पास दो पार्सल आए थे. जब उन्होंने पार्सल रिसीव करने से मना किया तो डिलीवरी पर्सन द्वारा उनको कॉल करके परेशान किया गया. दरअसल ये स्कैम का एक तरीका है जिसमें किसी बड़ी कोरियर कंपनी से COD पार्सल भेजा जाता है. पार्सल का अमाउन्ट भी इतना कम रखा जाता है कि अक्सर कई लोग बिना कुछ देखे सुने पेमेंट कर ही देते हैं. कई बार खुद और कई बार परिवार में लोग इस किस्म के स्कैम के झांसे में आ जाते हैं क्योंकि रकम कुछ ज्यादा बड़ी नहीं होती.

हालांकि इस पूरे मामले में पार्सल भेजने वाले के डिटेल्स नजर नहीं आना बेहद अजीब है, क्योंकि बिना उसके तो पार्सल बुक होता ही नहीं है. Delhivery जैसी कंपनियों में तो इसका पूरा प्रोसेस ही होता है. किरन को कई यूजर्स ने Delhivery को कॉल करके केस रजिस्टर करने की सलाह दी है. फिलहाल तो Delhivery की तरफ से कोई जवाब आया नहीं.
वैसे हमारी आपको सलाह रहेगी कि ऐसे किसी पार्सल का भुगतान कीजिए ही मत. दूसरा अगर कोई कैंसिल करने के लिए ओटीपी मांगे तो वो भी मत देना. घर परिवार में भी बताकर रखिए कि ऐसा कोई पार्सल रिसीव नहीं करना है.
वीडियो: कैप्टन स्मित से नेतन्याहू ने कॉल पर की बात, इजरायल आने का न्योता भी दिया











