The Lallantop

फोन और वॉच स्मार्ट हो गए तो आपका घर क्यों नहीं...

स्मार्ट होम बनाना बहुत आसान भी है और खर्च भी ज़्यादा नहीं होता.

Advertisement
post-main-image
स्मार्ट होम बनाने के लिए कुछ स्मार्ट टिप्स
आप बहुत स्मार्ट हैं. हम भी थोड़े-थोड़े हैं. लेकिन क्या आपका घर भी आपके जितना स्मार्ट है? कभी आपने सोचा है कि आपके आस-पास सब कुछ स्मार्ट होते जा रहे हैं, जैसे कि फोन, वॉच, स्पीकर्स लेकिन होम अभी भी पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं. नहाने के बाद गीजर का बटन बंद करना हो या फिर पंखे की हवा कम या ज्यादा करनी हो, सब काम हम खुद से ही करते हैं.
जब सब कुछ स्मार्ट होता जा रहा है तो फिर अपने घर को भी स्मार्ट बनाना तो बनता है. आपको शायद लगे कि हम एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के बारे में बात कर रहे हैं तो ऐसा नहीं है. एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के बिना भी घर को स्मार्ट बनाया जा सकता है, बस जरूरत है कुछ स्मार्ट तरीकों की और कुछ डिवाइस की. हमने कुछ ऐसे ही डिवाइस की लिस्ट तैयार की है जो आपके घर को Smart Home  बनाने में आपकी मदद करेंगे. Wipro 16A Wi-Fi Smart Plug गीजर, एसी और माइक्रोवेव जैसे घर के बड़े अप्लायेंसेज के लिए ये स्मार्ट प्लग यूटिलिटी तो है ही, साथ में बिजली बिल से बचत का उपाय भी. ये प्लग लगाइए और Wi-Fi की मदद से विप्रो ऐप से कनेक्ट करने के बाद जैसे चाहिए वैसे यूज कीजिए. गीजर का बाथरूम में पूरे दिन चलना या फिर एसी का रात भर चलना आम बात है. इस स्मार्ट प्लग की मदद से आप टाइमर सेट कर सकते हैं जिससे जब आपको चाहिए तब गरम पानी मिलेगा और ऑफ रहने पर बिजली बचेगी सो अलग. आपको छोटे अप्लायेंसेज जैसे कि टीवी, लैंप या फिर टेबल फैन को भी इसी तरीके से ऑपरेट करना है तो Wipro 10 Amp Smart Plug ले सकते हैं.
Wipro 16a Wi Fi Smart Plug
Wipro 16a Wi Fi Smart Plug
Sansui Smart Kitchen Scale रसोई किसी भी घर का केंद्र होती है और किचन में सबसे जरूरी होता है नाप तौल. Google के इस दौर में तमाम नए व्यंजन बनाने की विधियां आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं, लेकिन उनके साथ एक परेशानी होती है वजन करने की. मसाले कितने ग्राम डालना है या फिर केक का बेस कितने किलो का होगा. इसकी माथापच्ची हर घर की समस्या है और इसका निदान है एक किचन स्केल. मार्केट में कई सस्ती किचन स्केल मिल जाएंगी जिनकी परफॉर्मेंस के भरोसे यदि आपने कोई डिश बनाई तो खाने का जायका बिगड़ना तय है. आपकी इसी परेशानी को दूर करने का उपाय है Sansui Smart Kitchen Scale. इस स्केल से आप पांच किलो तक वजन कर सकते हैं और साथ में आप जिस फूड को तौलेंगे. उसमें कितना पोषण है उसका भी पता चलेगा. ऑटो ऑफ बैटरी सेविंग मोड, ओवर लोड जैसे बेसिक फीचर तो मिलते ही हैं.
Sansui Smart App Bluetooth Digital Kitchen Scale
Sansui Smart App Bluetooth Digital Kitchen Scale
Realme Smart Scale घर में सभी की सेहत सही रहे तो उस घर को स्मार्ट होने से कोई नहीं रोक सकता और इसके लिए चाहिए कि घर के हर सदस्य का वजन कंट्रोल में रहे. वजन कंट्रोल में रखने के लिए सबसे जरूरी है कि पहले पता तो चले कि वजन कितना है. पारंपरिक स्केल में वजन करना एक दर्द है और उसको याद रखना उससे बड़ा झंझट. ऐसे में काम आती है Realme Smart Scale जो वजन तो नापेगी ही सही, साथ में 16 प्रकार के हेल्थ मैनेजमेंट जैसे बॉडी फैट, BMI, बोन मास का भी ध्यान रखेगी. रियलमी लिंक ऐप पर ये सारी प्रोसेस देखी जा सकती है और घर के अलग-अलग लोगों के लिए प्रोफाइल भी बनाई जा सकती है.
Realme Smart Scale (blue)
Realme Smart Scale (blue)
Lifelong Smart Window and Door Sensor डोर कैमरा और डोर बेल आपके घर की सुरक्षा के लिए हमेशा से ही बढ़िया विकल्प रहे हैं लेकिन यदि आप इन महंगे उपकरणों की जगह कोई बजट वाला प्रोडक्ट देख रहे हैं तो Lifelong Smart Window and Door Sensor एक अच्छा विकल्प है. आसानी से फिट होने वाला ये प्रोडक्ट घर का दरवाजा खुलने पर आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा. आपके घर में कोई आपकी मर्जी के बिना घुसना चाहे या फिर आपका बच्चा खेल खेल में दरवाजा खोलकर बाहर चला जाए, दोनों ही परिस्थिति में आपको मोबाइल पर अलर्ट मिल जाएगा. कंपनी का ऐप है जो एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है.
Lifelong Smart Window And Door Sensor
Lifelong Smart Window And Door Sensor
Realme Smart Security Camera कैमरा वक्त की नजाकत भी है और सुविधा भी. आजकल बिल्डिंग्स में आमतौर पर कैमरे लगे होते हैं लेकिन यदि आपको अपने घर के अंदर भी एक कैमरे की जरूरत हो तब क्या किया जाए. आपके घर में छोटे बच्चे हैं या कोई पालतू जानवर और आप उनपर नजर रखना चाहते हैं तो Realme Smart Security Camera आपके लिए है. यह कैमरा 1080P पर एचडी वीडियो रिकॉर्ड करता है. ऑडियो भी टू वे है जिसका मतलब है आप इस कैमरे से घर पर बात कर सकते हैं. नाइट विजन भी है, मतलब अंधेरे में भी बखूबी काम करेगा. AI इनेबल इस कैमरे में मोशन डिटेक्शन रियल टाइम में होता है और अलार्म की सुविधा भी है. एक बार Wi-Fi से कनेक्ट कीजिए और फिर रियलमी लिंक ऐप से जैसे चाहिए वैसे कंट्रोल कीजिए.
Realme 360 Deg 1080p Full Hd Wifi Smart
Realme 360 Deg 1080p Full Hd Wifi Smart

तो इंतजार किसका. बनाइए अपने घर को भी स्मार्ट.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement