भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे T20I मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर बैटिंग करना मुश्किल हो रहा था. भारत ने ये मैच छह विकेट से जीता. मैच में दो नायाब रिकॉर्ड्स भी बन गए. मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहले आपको इन रिकॉर्ड्स के बारे में बताए देते हैं. इस मैच में टीम इंडिया ने कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले 2016 में हुआ था. इस मैच में हमारी टीम के स्पिनर्स ने 13 ओवर बोलिंग की. यानी शिवम मावी, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने मिलाकर सात ओवर डाले. स्पिनर्स ने इन 13 ओवर में कुल 4.2 की इकनॉमी से बॉलिंग की. वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजी चहल और दीपक हूडा ने मिलाकर चार विकेट भी लिए. देखिए वीडियो.
Ind vs NZ में स्पिनर्स ने क्या वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया?
इस मैच में हमारी टीम के स्पिनर्स ने 13 ओवर बोलिंग की.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















