The Lallantop
Logo

रिकी पोंटिंग के बाद एक और दिग्गज क्रिकेटर ने किया टीम इंडिया का कोच बनने से इंकार

टीम इंडिया के हेड कोच की पोस्ट को एक और दिग्गज ने मना कर दिया है. रिकी पॉन्टिंग, जस्टिन लैंगर के बाद अब एक और बड़े क्रिकेटर ने इसके लिए ना कर दी है. हालांकि, BCCI की मानें तो उन्हें विदेशी कोच चाहिए भी नहीं.

Advertisement

BCCI वाले टीम इंडिया का नया कोच खोज रहे हैं. लेकिन उनकी इस खोज से ज्यादा चर्चा इस पोस्ट को मना करने वाले लोग बटोर ले जा रहे हैं. तमाम लोगों के बाद अब इस लिस्ट में श्रीलंकाई लेजेंड कुमार संगकारा भी शामिल हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के रिकी पॉन्टिंग और लखनऊ सुपर जाएंट्स के जस्टिन लैंगर के बाद, राजस्थान रॉयल्स के संगकारा ने भी इस पोस्ट में अरुचि जता दी है.इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement