The Lallantop
Logo

मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े लिविंगस्टन और रबाडा जैसे दिग्गज!

अब MI के लिए खेलेंगे राशिद, लिविंगस्टन, रबाडा और सैम करन!

Advertisement

अफ़ग़ान स्टार राशिद खान, साउथ अफ्रीकन दिग्गज कगीसो रबाडा और डेवाल्ड ब्रेविस, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन और ऑलराउंडर सैम करन. इन पांचों में आज से पहले भले कुछ कॉमन ना रहा हो, लेकिन अब इनमें एक चीज कॉमन है. अब ये पांचों MI के लिए खेलेंगे. जी हां, MI ने इन पांचों को साइन कर लिया है. ये अब पहली क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) T20 लीग में MI केप टाउन के लिए खेलेंगे. टीम ने इन्हें डायरेक्ट साइन किया है. ब्रेविस पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. जबकि राशिद गुजरात टाइटंस, रबाडा और लिविंगस्टन पंजाब किंग्स जबकि करन चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ थे. MI केप टाउन ने इसके साथ ही तीन ओवरसीज, एक कैप्ड साउथ अफ्रीकन और एक अनकैप्ड साउथ अफ्रीकन की साइनिंग पूरी कर ली. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement