भारत के सैनिकों में स्पर्म फ्रीज करवाने का ट्रेंड, 3 साल में 3 गुना बढ़ा
जवानों के बीच लगातार ये ट्रेंड बढ़ रहा है.
Advertisement
सैनिकों के बीच अपने स्पर्म को फ्रीज करवाने का चलन काफी बढ़ रहा है. सैनिक ये फैसला अपनी ज़िंदगी की अनिश्चितताओं को देखते हुए ले रहे हैं. दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये आंकड़ा पिछले 3 साल के भीतर 3 गुना बढ़ गया है. स्पर्म यानी पुरुष के शुक्राणु जिससे बच्चा पैदा होता है. अहमदाबाद, जयपुर, पटना और रायपुर में पड़ताल करने पर ये जानकारी मिली कि ऐसे सैनिक की संख्या लगातार बढ़ रही है जो लंबे वक्त तक अपने घर से दूर सीमाओं पर पोस्टेड रहते हैं. अलग-अलग जगहों पर सरकार की तरफ से मिलिट्री हॉस्पिटल में स्पर्म फ्रीज़ करवाने के लिए सेंटर बनाए गए हैं जहां सैनिकों से पैसे नहीं लिए जाते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















