श्रेया घोषाल, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर. बीते दो दिनों से काफी चर्चा में हैं. उन्हें लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने पराग अग्रवाल को अपना नया CEO बनाने की घोषणा की. इसके बाद से ही लोग ट्विटर पर श्रेया घोषाल के पीछे पड़ गए. इन लोगों ने श्रेया और पराग के एक दशक पुराने ट्वीट्स निकालकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल बचपन के दोस्त हैं. यह बात करीब दस साल पहले ट्विटर पर श्रेया ने बताई थी. लेकिन इसके बाद भी उनके और पराग के पुराने ट्वीटस निकालकर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे. देखें वीडियो.
पराग अग्रवाल और अपने रिश्ते को लेकर श्रेया घोषाल का ट्रोलर्स को करारा जवाब
ट्विटर ने पराग अग्रवाल को अपना नया CEO बनाने की घोषणा की है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















