ट्रेविस हेड. WTC Final और फिर ODI World Cup Final में भारत को पीटने वाले ऑस्ट्रेलियन. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई पांच मैच की T20I सीरीज़ में हेड नहीं खेल रहे. टीम इंडिया को लगा था कि यहां थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन जॉश इंग्लिस बोले- ना जी ना, ऐसा ना होगा. विशाखापत्तनम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता, पहले बोलिंग का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ के साथ मैथ्यू शॉर्ट ओपन करने आए. दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत कर साढ़े चार ओवर्स में ही 31 रन जोड़ डाले. पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शॉर्ट बोल्ड हो गए. शॉर्ट ने 11 गेंद पर 13 रन बनाए, उन्हें रवि बिश्नोई ने बोल्ड किया. देखें वीडियो.
जॉश इंग्लिस की शतकीय पारी देख कहेंगे क्या हिटिंग है!
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए इंग्लिस ने 50 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















