The Lallantop
Logo

तमगा: बैडमिंटन मैन डबल्स में सात्विक–चिराग ने क्या मस्त मैच खेला है

लेन-वेंडी ने पहले सेट में कई बार चिराग-सात्विक का सर्व ब्रेक करने की कोशिश की, पर ऐसा कर नहीं पाए.

Advertisement

सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty) की जोड़ी ने इंडिया के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है. सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन मेंस डबल्स में इंग्लैंड के बोन लेन और शॉन वेंडी को हराकर ये मेडल जीता. सात्विक-चिराग ने फाइनल मैच 21-15, 21-13 से जीता. मैच शुरू होने से खत्म होने तक सात्विक-चिराग ने इंग्लिश जोड़ी पर प्रेशर बनाए रखा. लेन-वेंडी ने पहले सेट में कई बार चिराग-सात्विक का सर्व ब्रेक करने की कोशिश की, पर ऐसा कर नहीं पाए. इंडिया की नंबर वन जोड़ी ने सर्व से पहले सेट में 12 और दूसरे सेट में 11 पॉइंट बनाए. पहला सेट हारने के बाद लेन और वेंडी ने वापसी करने की कोशिश की, पर चिराग और सात्विक ने आठ पॉइंट की लीड लेकर पहले ही मैच खत्म कर दिया. दूसरे सेट में मामला थोड़ा फंसा, लेन-वेंडी ने लंबी रैलियां खेलकर सात्विक-चिराग को उलझाए रखा. एक रैली तो 61 स्ट्रोक्स तक भी गई. हालांकि मैच पर इसका कुछ खास फ़र्क नहीं पड़ा. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement