The Lallantop
Logo

विश्वकप 2023 से पहले रमीज़ राजा ने पाकिस्तान और इंडिया मैच पर अपना स्टैंड साफ कर दिया!

राजा बोले, बिलियन डॉलर टीम को हमने दो बार हराया.

Advertisement

भारत और पाकिस्तान. जंग का मैदान हो या क्रिकेट का मैदान. हमेशा माहौल गर्म ही रहता है. भारत और पाकिस्तान बाइलेट्रल क्रिकेट सीरीज़ की बात तो भूल जाइये. दोनों देशों के बीच अब ICC टूर्नामेंट में भी खेलने पर ताले लगते दिख रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने अगले साल होने वाले विश्वकप 2023 में पाकिस्तान के भारत में आने पर एक शर्त लगा दी है. रमीज़ ने कहा है कि अगर भारत एशिया कप 2023 में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा. तो फिर पाकिस्तान भी भारत में 50 ओवर का विश्वकप खेलने नहीं जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement


 

Advertisement
Advertisement