The Lallantop
Logo

भारत में T20I वर्ल्ड कप खेलने से PCB CEO वसीम खान ने क्यों मना किया?

T20 एशिया कप की मेज़बानी पाकिस्तान को मिली है.

Advertisement

PCB यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड. जिस तरह से BCCI इंडिया में क्रिकेट को रेगुलेट करती है. पाकिस्तान में वही हैसियत PCB की है. वसीम खान इसके CEO हैं. उन्होंने कहा है कि अगर इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान में T20I एशिया कप खेलने नहीं आती है, तो पाकिस्तान भी T20I वर्ल्ड कप खेलने भारत के दौरे पर नहीं आएगी. T20I एशिया कप सितंबर 2020 में खेला जाएगा. इसकी मेज़बानी पाकिस्तान को मिली है. जबकि 2021 में भारत दूसरी बार T20I वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. इंडिया और पाकिस्तान के राजनीतिक संबंध काफी खराब चल रहे हैं. ऐसे में इंडिया के पाकिस्तान जाकर खेलने की उम्मीद कम ही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 

Advertisement
Advertisement