The Lallantop
Logo

पाकिस्तान ने एशिया कप से हटने की धमकी दी, पर टीम इंडिया नहीं, ये आदमी है उसकी वजह

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को भारतीय सेना और हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों को समर्पित किया.

Advertisement

एशिया कप में भारत से हारने के बाद, पाकिस्तान ने मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने पर आपत्ति जताई थी. पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उन्हें तुरंत हटाने की मांग की. पीसीबी ने कहा कि रेफरी कप्तानों को हाथ मिलाने से बचने की सलाह नहीं दे सकता. इसे खेल भावना के खिलाफ बताते हुए, पीसीबी ने कार्रवाई न होने पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी भी दी. इससे पहले, पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने भी निराशा व्यक्त की थी. हालांकि, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को भारतीय सेना और हाल ही में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों को समर्पित किया, जिसमें बीसीसीआई का पूरा समर्थन था. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement