The Lallantop
Logo

रणजी ट्रॉफी पर शार्दुल और द्रविड़ की गुहार सुनेंगे जय शाह ?

Ranji Trophy Schedule पर चर्चा बढ़ती जा रही है. शार्दुल ठाकुर ने हाल ही में इस पर सवाल उठाया था. और अब उन्हें टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी सपोर्ट मिला है.

Advertisement

रणजी ट्रॉफी का फाइनल वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और विदर्भ के बीच फाइनल खेला जा रहा है. इस मैच से पहले मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने सीजन के शेड्यूल के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि एक मैच के बीच तीन दिन का अंतर
खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा, इस साल हमने देखा कि सभी खेल तीन दिन के अंतराल में खेले गये. यह उम्मीद करना कि टीम फाइनल में पहुंचने के लिए केवल तीन दिनों के अंतराल के साथ लगातार दस गेम खेलेगी,
घरेलू खिलाड़ियों के लिए बहुत मुश्किल है। अब इस मामले पर राहुल द्रविड़ ने भी अपनी बात रखी है. भारतीय हेड कोच ने क्या कहा है, यह जानने के लिए वीडियो देखें.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement