The Lallantop
Logo

IPL डेब्यू पर सीजन के फास्टेस्ट बॉलर बने मयंक, 156 किमी की रफ्तार से फेंकी गेंद

पंजाब किंग्स IPL के मुकाबले में जीत की तरफ बढ़ती नज़र आ रही थी. लेकिन मयंक यादव ने अपनी गति से मैच का रुख बदलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को 21 रन से जीत दिला दी.

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराकर आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत हासिल की. लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत के हीरो 21 साल के तेज गेंदबाज मयंक यादव रहे. मयंक यादव ने 4 ओवरों में 27  रन देकर तीन विकेट लिए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. पारी के 12वें ओवर के दौरान उन्होंने शिखर धवन को 155.8 (लगभग 156) किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. यह आईपीएल के मौजूदा सीजन की सबसे तेज गेंद रही. मयंक ने इस मुकाबले के दौरान कई बार 150 KMPH का बैरियर क्रॉस किया. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement