जयललिता के गलत निशान लगाने पर मद्रास हाई कोर्ट ने विधायक एके बोस का निर्वाचन रद्द किया
कोर्ट ने माना नामांकन फॉर्म पर जयललिता से बेहोशी की हालत में लगवाया था अंगूठा.
Advertisement
मद्रास हाईकोर्ट ने AIADMK के विधायक एके बोस का निर्वाचन रद्द कर दिया है. हालांकि बोस अब इस दुनिया में नहीं हैं. 2 अगस्त 2018 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. इसके बाद थिरुपरंकुन्द्रम विधानसभा सीट खाली है. हाईकोर्ट ने बोस के निर्वाचन को इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने निर्वाचन फॉर्म में पार्टी सुप्रीमो जयललिता के अंगूठे का निशान उस समय लगवाया था जब वह अस्पताल में बेहोशी की हालत में थीं. बोस के निर्वाचन को उनके विरोधी उम्मीदवार डीएमके के नेता डॉ. श्रवणन ने चुनौती दी थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















