BSNL पहली बार अपने पौने दो लाख कर्मचारियों को सैलरी क्यों नहीं दे पाई?
फरवरी की तनख्वाह अब तक नहीं आई.
Advertisement
बीएसएनएल के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं. देश भर में करीब 1 लाख 76 हजार बीएसएनएल कर्मियों को फरवरी की तनख्वाह नहीं मिली है. ये पहला मौका है, जब BSNL के कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है. सरकारी कंपनी बीएसएनएल के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. कर्मचारी संगठनों ने संचार मंत्री मनोज सिन्हा को इस बाबत चिट्ठी लिखी है. और उनसे मामले में दखल देने की गुजारिश की है. कर्मचारियों के मुताबिक मोदी सरकार बीएसएनएल को बंद करने की साजिश कर रही है. इसको लेकर वे लगातार देश भर में प्रदर्शन भी करते रहे हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















