चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बदल गया है. तला धोनी की जगह अब इस टीम को रुतुराज गायकवाड़ लीड करते हैं. उनकी कप्तानी में CSK ने IPL2024 के पहले दो मैच जीत लिए हैं. हालांकि इसके बावजूद प्लेयर्स को एक समस्या हो रही है. इस समस्या के बारे में बात की उनके पेसर दीपक चाहर ने. गुजरात के खिलाफ़ मैच के बाद चाहर बोले, जब मैं खेलता हूं तो अक्सर ही पावरप्ले में तीन ओवर फेंकता हूं. यह मुश्किल है, लेकिन टीम ने मुझे यही रोल दिया हुआ है और मैं ये करने की कोशिश करता हूं. देखें वीडियो.
कन्फ्यूज प्लेयर्स और दिलदार फ़्रैंचाइज़... CSK वालों की ये बातें सुननी चाहिए
चेन्नई की इस जीत में बैटर शिवम दुबे का भी बड़ा रोल रहा. लगातार देखा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स में आने के बाद उनका खेल एकदम बदल गया है. दुबे लगातार बोलर्स को कूट रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











