The Lallantop
Logo

IPL 2022: अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के बोलर ने दिलाई लसिथ मलिंगा की याद

मतीशा पतिराना ने दिखाया कि क्यों उन्हें मलिंगा 2.0 कहा जाता हैं.

Advertisement

नीली जर्सी. छोटे स्टेप्स लेकर धीरे-धीरे क्रीज़ को अप्रोच करता हुए एक घुंघराले बाल वाला बोलर. क्रीज शुरू होने से ठीक पहले एक ब्रेक, और उसके बाद बोलिंग आर्म घूम कर छाती पर लगना. वहां से एक राउंड आर्म एक्शन बनाकर करारे यार्कर्स डालकर बोल्ड करना. मुंबई इंडियंस के फै़न्स से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि लसिथ मलिंगा ने लगातार वानखेडे स्टेडियम की लाल मिट्टी पर ये कमाल किया है. मलिंगा ने  2019 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था. लेकिन 15 मई 2022 को वानखेड़े में एक बार फिर वही लाल मिट्टी, वही एक्शन, और वही प्रभाव देखने को मिला. एक बार फिर से वानखेड़े में मलिंगा के नाम की गूंज उठी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

 


 

Advertisement
Advertisement