एक मई 2022. सुपरसंडे को पुणे में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है. एमएस धोनी के कप्तानी संभालते ही CSK इस सीज़न एक बदली हुई CSK नज़र आई. इस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया. जो कि चेन्नई के बल्लेबाज़ों ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया. रुतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे ने CSK को वो शुरुआत दे दी जो कि इस सीज़न किसी भी टीम की ओपनिंग जोड़ी नहीं दे पाई है. दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े. रुतुराज ने 99 और कॉन्वे ने 85 रन की पारी खेली. इन दोनों की पारियों से CSK ने बोर्ड पर 202 रन लगा दिए. देखें वीडियो.
IPL 2022: धोनी की कप्तानी ने आते ही CSK के हालात बदल दिए
CSK ने सीजन का अपना तीसरा मैच जीता.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















