28 मार्च 2019 (अपडेटेड: 27 मार्च 2019, 05:17 AM IST)
किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने थे. पंजाब की टीम बैटिंग कर रही थी. 16वें ओवर की आख़िरी गेंद थी. डेविड मिलर बैटिंग कर रहे थे. पीछे खड़े दिनेश कार्तिक ने अपील की और अम्पायर ने आउट दे दिया. मिलर ने तुरंत ही रिव्यू लिया. थर्ड अम्पायर ने बताया कि आउट नहीं था. फ़ैसला बदल दिया गया. इस बीच एक कुछ ऐसा हुआ जिसपर अंपायर का ध्यान ही नहीं गया. वीडियो में जानिए कहां चूक गए अंपायर.