क्रुनाल पंड्या ने वही मांकड़ रन आउट ट्राई किया जो अश्विन ने किया था, लेकिन इसमें एक अंतर है
क्रुनाल ने पंजाब पर पंजाब की ही ट्रिक इस्तेमाल की.
Advertisement
आईपीएल 2019 का 9वां मैच. मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच हो रहा था. मोहाली में. मुंबई ने पहले बैटिंग की और शानदार स्कोर बनाने की राह पर चल पड़ी टीम अचानक फुस्स पड़ गई और मात्र 176 रन ही बना सकी. पंजाब जब बैटिंग करने आई तो शुरुआत से अग्रेसिव क्रिकेट खेल रही थी. क्रिस गेल ने अच्छी शुरुआत दी. लेकिन हम बात करेंगे पंजाब की इनिंग्स के 9वें ओवर की. इसे फ़ेंक रहे थे क्रुनाल पंड्या. अपनी चौथी गेंद फेंकने जाते क्रुनाल के सामने केएल राहुल खड़े हुए थे. नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े थे मयंक अग्रवाल. क्रुनाल ने गेंद फ़ेंकने के लिए हाथ घुमाया लेकिन फेंका नहीं, क्यों? वीडियो में देखिए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















