सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम बैकफुट पर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी मिलाकर 197 रन की लीड ले चुकी है. अभी उनके आठ विकेट बाकी हैं. इस बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से एक चौंकाने वाली ख़बर आई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपने प्लेयर्स पर हुई रंगभेदी टिप्पणियों की शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट का दावा है कि कम से कम चार भारतीय प्लेयर्स को रंगभेदी गालियां दी गई हैं. क्रिकबज़ का दावा है कि यह सिडनी टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन की बात है. इस बात का खुलासा तीसरे दिन हुआ. देखिए वीडियो.
INDvsAUS: भारतीय खिलाड़ियों पर हुई रंगभेदी टिप्पणी, रहाणे ने शिकायत कर दी
यह सिडनी टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन की बात है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















