बालाकोट पर एयर स्ट्राइक में कितने आतंकवादी मरे?
मारे गए आतंकियों की लाशें कहां गईं?
Advertisement
हमारे देश पर जब कोई बड़ी संकट आता है तो सरकार और विपक्ष एक रस्म अदायगी करते हैं. कि हम साथ-साथ हैं. और संकट की गंभीरता का पैमाना हमारे यहां एक ही है - आंकड़ा. पुलवामा में CRPF पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए. सरकार और विपक्ष कुछ देर साथ नज़र आए. फिर 26फरवरी को वायुसेना की कार्रवाई हुई. विपक्ष ने सेना की नज़र उतारी. 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना ने LoC लांघी. हमारी तरफ से जवाब देते हुए विंग कमांडर अभिनंदन का पैराशूट LoC के पार जाकर गिरा. सरकार विपक्ष फिर एक दूसरे के सगे हुए. 2 दिन बाद अभिनंदन लौट आए. शनिवार और रविवार की छुट्टी पड़ी और सोमवार तक फिर से राजनीति शुरू हो गई.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















