The Lallantop
Logo

1992 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम की कहानी

कपिल देव ने मांकडिंग की और बीच मैदान पिट भी गए.

Advertisement

मौजूदा दशक की बात करें तो मांकडिंग का नाम आते ही क्रिकेट जगत से जुड़ी पहली तस्वीर रविचन्द्रन अश्विन की आती है. लेकिन 90 के दशक में कपिल देव ने भी मांकडिंग की थी. और इसके चलते वह बीच मैदान पिट भी गए थे. जी हां, मांकडिंग के चलते विरोधी टीम के कप्तान ने कपिल की जांघ पर बल्ला दे मारा था. ये कहानी है साल 1992 की. जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई. बता दें कि टीम इंडिया रंगभेद के आरोपों की वजह से 22 साल का बैन झेल रहे साउथ अफ्रीका के दौरा पर जाने वाली पहली टीम थी. इस सीरीज़ का नाम फ्रेंडशिप टूर रखा गया. लेकिन इस सीरीज़ में फ्रेंडशिप जैसी कोई बात नज़र नहीं आई. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement